Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने शार्ट पिच गेंद पर किया अभ्यास, पहले मैच में जगह मिलना तय

मैनचेस्टर , 1 जुलाई; आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन जुलाई से शुरू होने वाली तीन टी 20 मैचों की श्रृंखला से पहे आज यहां भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में धीमी गेंदों को करने पर ध्यान दिया तो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शार्ट पिच थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

जसप्रीत बुमराह के अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो जाने के बाद हार्दिक से अधिक किफायती गेंदबाजी करने की उम्मीद की जा रही है और इसलिए वह जैसन राय , जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टॉ के खिलाफ अधिक विविधतापूर्ण गेंदबाजी करना चाहते हैं।

नेट्स पर आज हार्दिक ने रोहित शर्मा को काफी लंबे समय तक गेंदबाजी की। वह लगातार भारतीय उप कप्तान से फीडबैक भी लेते रहे। तेज गेंदबाज उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल ने भी अभ्यास किया।

दूसरी नेट पर धवन ने शार्ट पिच गेंदों पर अभ्यास किया। उन्होंने भारी प्लास्टिक गेंद से थ्रो डाउन पर अभ्यास किया ताकि वे अतिरिक्त उछाल का सामना अच्छी तरह से कर सकें।

वाशिंगटन सुंदर के फुटबाल खेलते हुए चोटिल हो जाने के बावजूद भारतीय टीम ने अभ्यास की शुरुआत इस खेल से की।
कप्तान विराट कोहली को सहायक कोच संजय बांगड़ ने थ्रो डाइन से अभ्यास कराया। उन्होंने अलग अलग लेंथ पर गेंदें फेंकी। बाद में उन्होंने स्पिनरों के सामने भी अभ्यास किया।

 

The post इंग्लैंड बनाम भारत: इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने शार्ट पिच गेंद पर किया अभ्यास, पहले मैच में जगह मिलना तय appeared first on SportzWiki Hindi.