Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20 लीग राउंड 1 में भारतीय बल्लेबाज का रहा दबदबा, स्मिथ ने प्रसंशको को फिर किया मायूस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैचों के बीच दूसरी तरफ कनाडा में हाल ही शुरू हुई टी-20 क्रिकेट लीग ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग का रोमांच अपने चरम पर है। कनाडा टी-20 लीग में पहला राउंड रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें इस लीग में शामिल 6 टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रविवार को स्टीवन स्मिथ की टीम टोरंटो नेशनल्स ने जीत के साथ अपने पहले राउंड को खत्म किया।

टोरंटो नेशनल्स ने हासिल की रोमांचक जीत

रविवार को टोरंटो के किंग सिटी मैदान में टोरंटो नेशनल्स और मोन्ट्रियल टाइगर्स के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में टोरंटो नेशनल्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोन्ट्रियल टाइगर्स को आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टोरंटो नेशनल्स की इस लीग में ये दूसरी जीत रही।

मोन्ट्रियल टाइगर्स ने पहले खेलते हुए खड़ा किया 176 रनों का स्कोर

इस मैच में टोरंटो नेशनल्स के कप्तान डेरेन सैमी ने सितारों से सजी मोन्ट्रिल टाइगर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता किया। ऐसे में टाइगर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ और सुनील नरेन कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद जॉर्ज वॉर्कर और मोइजेज हेनरिक्स के शानदार पचासों के दम पर मोन्ट्रियल टाइटर्ग ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। वॉर्कर ने 62 और हेनरिक्स ने 50 रनों का योगदान दिया।

टोरंटो नेशनल्स शुरूआती झटको के बाद संभला

मोन्ट्रियल टाइगर्स की ओर से मिले 177 रनों का लक्ष्य टोरंटो नेशनल्स के लिए लसिथ मलिंगा, सुनील नरेन और पीटर सिडल जैसे गेंदबाजों के सामने आसान नहीं था। टोरंटो नेशनल्स की उम्मीदें स्टीवन स्मिथ पर टिकी थी, लेकिन स्मिथ महज 3 रन का ही योगदान दे सके। और साथ ही नेशनल्स को टाइगर्स ने 27 रन के स्कोर पर ही 3 झटके दे दिए। लेकिन इसके बाद डॉवरिच और नीतिश कुमार ने 93 रन जोड़कर नेशनल्स की वापसी करवा दी।

रोमांच के बीच टोरंटो की अंतिम गेंद पर हुई जीत

इस जोड़ी के टूटने के बाद देखते ही देखते नेशनल्स को 29 रनों के अंदर 5 झटके लगे और स्कोर 149 रनों पर 8 विकेट हो गया। लेकिन एक छोर पर किरोन पोलार्ड टिके हुए थे। पोलार्ड ने अपने हाथ दिखाए और तेजी के साथ 21 गेंदो में 37 रन बनाकर जीत से 3 रन पहले आउट हुए। बाद में जीत की औपचारिकता विलियम्स ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ पूरी कर दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद नहीं आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post ग्लोबल टी-20 लीग राउंड 1 में भारतीय बल्लेबाज का रहा दबदबा, स्मिथ ने प्रसंशको को फिर किया मायूस appeared first on SportzWiki Hindi.