Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने क्रिकेट इतिहास में बनाया नया रिकार्ड, टी-20 में ठोका सबसे तेज 2,000 रन

मैनचेस्टर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को क्रिकेट की किताब में एक नए रिकार्ड के साथ अपनी ख्याति को और मजबूत किया है। वह टी-20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

कोहली

उन्होंने यह मुकाम मंगलवार देर रात इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में हासिल किया।

इससे पहले सबसे तेज 2000 रन बनाने का यह रेकॉर्ड न्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम के नाम था। मैकलम ने 67 टी20 मैच खेलकर यह उपलब्धि अपने नाम की थी। मंगलवार को अपने करियर का 60वां टी20 मैच खेल रहे विराट ने जब 2000 रन के क्लब में एंट्री की, तो वह सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट से पहले इस क्लब में पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकलम के अलावा उनके हमवतन मार्टिन गप्टिल और पाकिस्तान के शोएब मलिक इस दो हजारी क्लब में शामिल हैं।

विराट के बाद 2000 क्लब में शामिल होने वाले अगले बल्लेबाज रोहित शर्मा होंगे। रोहित इस क्लब में शामिल होने से अब सिर्फ 19 रन दूर हैं। इस मैच में रोहित 51 रन दूर थे और विराट से पहले 2 हजार क्लब में शामिल होने का उनके पास मौका था, लेकिन रोहित इस पारी में 32 रन ही बना सके।

रोहित के बाद विराट इस पारी से पहले 2000 क्लब से 8 रन दूर थे। उन्होंने डेविड विली की बॉल पर अपने 8वें रन के रूप में 1 रन दौड़कर इस क्लब में एंट्री कर ली। इस पारी में विराट ने नाबाद 20 रन की पारी खेली और मैच में छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत भी दिलाई।

The post कोहली ने क्रिकेट इतिहास में बनाया नया रिकार्ड, टी-20 में ठोका सबसे तेज 2,000 रन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.