Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लोबल टी-20: गेल और रसेल हुए फ्लाप तब कनाडा के इस बल्लेबाज ने टीम को जीताया टी20 फाइनल

कनाडा के युवा ऑलराउंडर साद बिन जफर के हरफमौला प्रदर्शन, शेल्डन कॉटरेल और फवाद अहमद की बेहतरीन गेंदबाजी और अंत में रैसी वैन डेर ड्यूसेन की दमदार पारी से वैंकूवर नाइट्स ने फाइनल मुकाबले में क्रिकेट वेस्टइंडीज बी टीम को 7 विकेट से हराकर पहले ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के खिताब पर कब्जा कर लिया. क्रिकेट वेस्टइंडीज की टीम को 145 पर समेटने के बाद वैंकूवर ने 2.3 ओवर बारी रहते ही मैच जीत लिया.

मेपल लीफ ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में वैंकूवर नाइंट्स के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया,जो सही साबित हुआ. वैनकूवर नाइट्स के गेंदबाजों ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को 145 के स्कोर पर ऑल आउट किया. वेस्टइंडीज बी की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17.4 ओवर में ऑलआउट हो गयी.

वेस्टइंडीज बी की ओर से फेबियन एलेन ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली, वहीं नाइट्स के शेल्डन कॉटरेल ने 4 और फवाद अहद ने 3 विकेट झटके. साद बिन जफर ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैनकूवर नाइट्स की शुरुआत बेहद खराब रही. स्टार बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन (4) और कप्तान क्रिस गेल (2) सस्ते में पवेलियन लौट गए. शुरुआती झाकते के बाद लगा कि मैच में वेस्टइंडीज बी का पलड़ा भारी होगा.

फैन्स निराश हो रहे थे उधर 22 के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद रैसी वैन डेर ड्यूसेन और जफर के बीच साझेदारी पनप रही थी. दोनों ने बिना विकेट गंवाए साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 126 रनों की मैच विनिंग साझेदारी बनाई.

जफर ने 48 गेंदो पर 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए. वैन डेर ड्यूसेन ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसकी मदद से वैनकूवर नाइट्स ने 17.3 ओवर में 148 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की.

The post ग्लोबल टी-20: गेल और रसेल हुए फ्लाप तब कनाडा के इस बल्लेबाज ने टीम को जीताया टी20 फाइनल appeared first on SportzWiki Hindi.