Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 मैच में मिली हार से कप्तान विराट कोहली हुए खफा, इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय!

England face Kuldeep well and created the difference: Kohli

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ खड़ी है। भारतीय टीम ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी-20 मैच को जीतकर अपना सीरीज जीतने बढ़िया शुरूआत की थी, लेकिन इसके बाद कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने जोरदार पलटवार करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। ऐसे में अब रविवार को होने वाला तीसरा टी-20 मैच रोमांचक बन गया है।

हार के बाद इन तीन खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

भारतीय टीम ने इस सीरीज की शुरूआत बेहतरीन तरीके से की थी। पहला मैच जीतने के बाद लग रहा था कि भारतीय टीम इसी लय को बरकरार रख दूसरा मैच में भी जीत हासिल कर पहली बार इंग्लैंड सरजमीं पर सीरीज जीतने के सपने को यहीं पूरा कर लेगी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की नाकामी भारतीय टीम पर भारी पड़ी। इस हार के लिए जिम्मेदार इन तीन खिलाड़ियों को कोहली अगले मैच में बाहर कर सकते हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा यूके के दौरे की शुरूआत में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में तो जबरदस्त खेले लेकिन उसके बाद से तीन पारियों में कुछ खास नहीं कर सके।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रोहित से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन वो भारतीय टीम की खराब शुरूआत का कारण बने। ऐसे में कोहली अगले मैच में रोहित को बाहर कर दिनेश कार्तिक को मौका दे सकते हैं।

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने भारतीय टी-20 टीम में इसी साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वापसी की। उसके बाद से सुरेश रैना टीम में लगातार बने हुए हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने एक-दो पारी को छोड़ दिया जाए तो ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रैना अच्छी शुरूआत कर चुके थे लेकिन गलत समय पर अपना विकेट दे दिया। कोहली सुरेश रैना को अगले मैच में बाहर कर फिर से मनीष पांडे पर दांव खेल सकते हैं।

हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस टीम का टी-20 फॉर्मेट के लिए अहम हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से प्रदर्शन जरूर किया है, लेकिन हार्दिक का प्रदर्शन नियमित तौर पर नजर नहीं आया है। हार्दिक पंड्या ने दूसरे मैच में स्लॉग ओवरों में 10 गेंदो में 12 रन ही बनाए।

हार्दिक वहां पर कुछ रन और जुटाते तो टीम के काम आ सकते थे। इस तरह से कोहली इनकी बल्लेबाजी से खुश नहीं दिखायी दिए। ऐसे में कोहली अगले मैच में सिद्धार्थ कौल को मौका देकर गेंदबाजी मजबूत बना सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post दूसरे टी-20 मैच में मिली हार से कप्तान विराट कोहली हुए खफा, इन 3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय! appeared first on SportzWiki Hindi.