Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिली स्टेनलेक के अलावा ये खिलाड़ी भी अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 के एक मैच में ले चुके है 4 विकेट, लिस्ट में 1 भारतीय

पकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज ट्राई सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 9 विकेट से हरा दिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए हीरो बिली स्टेनलेक रहे, जिन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों के होश उड़ा दिए। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। इसके साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Billy Stanlake Australia Zimbabwe Pakistan 2018 James Faulkner

बिली अब टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज़ों में दूसरे नंबर पर आगे हैं.वही पहले स्थान पर आलराउंडर जेम्स फॉकनर हैं. उन्होंने 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किये था। वही बिली ने मैक्सवेल के 3 ओवर 10 देकर 3 विकेट लेने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इसके अलावा बिली ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले ऐसे गेंदबाज़ बन गए है , जिन्होंने टी-20 में दस रन से कम देकर चार विकेट हासिल किये हैं। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड भी मिला था।

Billy Stanlake sent down the most economical and second most effective return for Australia in all T20s

बिली के इस यादगार प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया को लगातार 8 मैच हराने के बाद पहली जीत हासिल हुई है। आप को बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। वन डे सीरीज में 5-0 और टी-20 में एक मात्र मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

T20I 4-wicket hauls conceding less than 10 runs
Player Team O M R W   Opposition Ground Season
Ajantha Mendis Sri Lanka 4 2 8 6   Zimbabwe Hambantota 2011-12
Rangana Herath Sri Lanka 3.3 2 3 5   New Zealand Chittagong 2013-14
Rashid Khan Afghanistan 2 1 3 5    Ireland Greater NOIDA 2016-17
Umar Gul Pakistan 3 0 6 5   New Zealand The Oval 2009
Umar Gul Pakistan 2.2 0 6 5   South Africa Centurion 2012-13
Steve Tikolo Kenya 1.2 0 2 4   Scotland Dubai (ICCA) 2013-14
Sulieman Benn West Indies 4 2 6 4    Zimbabwe Port-of-Spain 2009-10
Mark Gillespie New Zealand 2.5 0 7 4    Kenya Durban 2006-07
Mudassar Bukhari Netherlands 4 2 7 4    UAE ICCA Dubai 2015-16
Umar Gul Pakistan 4 0 8 4   Australia Dubai (DSC) 2009
Ravichandran Ashwin India 4 1 8 4   Sri Lanka Visakhapatnam 2015-16
Billy Stanlake Australia 4 0 8 4    Pakistan Harare 2018
Dale Steyn South Africa 3 0 9 4  West Indies Port Elizabeth 2007-08

 

The post बिली स्टेनलेक के अलावा ये खिलाड़ी भी अन्तर्राष्ट्रीय टी-20 के एक मैच में ले चुके है 4 विकेट, लिस्ट में 1 भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.