Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 में बतौर ओपनर ये 5 खिलाड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा से कर सकते है बेहतर शुरुआत

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच चल रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का ओपनिंग क्रम कुछ खास नहीं कर पा रहा है. भारतीय टीम को रोहित और धवन की जोड़ी ने पहले टी-20 मैच में जहां मात्र 7 रन की शुरूआत दिलाई थी. वही दुसरे मैच में भी भारतीय टीम को मात्र 7 रन की ही शुरूआत मिल पाई थी.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे ओपनर बल्लेबाज बताएंगे, जो रोहित शर्मा और शिखर धवन से अच्छे टी-20 ओपनर बल्लेबाज साबित हो सकते है.

अम्बाती रायडू 

अम्बाती रायडू ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2018 में काफी सफल रहे थे. आईपीएल 2018 में अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 43 की औसत से 602 रन बनाये थे. ओपनिंग के क्रम में अम्बाती रायडू ने आईपीएल में शतक भी लगाया था. अम्बाती रायडू भारत के लिए भी टी-20 क्रिकेट में एक अच्छे ओपनर बल्लेबाज साबित हो सकते है.

पृथ्वी शॉ 

मात्र 18 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ वर्तमान में शानदार फॉर्म में है. उन्होंने आईपीएल 2018 में भी ओपनिंग के क्रम पर कुछ शानदार पारियां खेली थी और इंडिया ए के लिए भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभी हाल में ही इंग्लैंड में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज के 6 मैचों में दो शतक व एक अर्धशतक लगाया था. पृथ्वी भी भारत के लिए एक अच्छे टी-20 ओपनर साबित हो सकते है.

मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल ने तो अपनी शानदार फॉर्म का नमूना देते हुए इंग्लैंड में खेली गई ट्राई सीरीज में 6 मैचों में कुल 3 शतक लागा डाले थे. मयंक अग्रवाल भी टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए धवन और रोहित से अच्छा विकल्प साबित हो सकते है.

केएल राहुल 

केएल राहुल एक स्पेशलिस्ट ओपनर बल्लेबाज है. वह आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 659 रन बना चुके है. वह पॉवरप्ले में बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते है. वही उनकी तकनीक भी काफी अच्छी है. केएल राहुल अपनी शानदार फॉर्म का परिचय इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार शतक लगाकर दे चुके है.

विराट कोहली 

विराट कोहली आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए काफी सफल साबित हुए है. विराट ने आईपीएल 2016 के पूरे सीजन ओपनिंग की थी और कुल चार शतक बना डाले थे. विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैचों में ओपनिंग बल्लेबाजी की है और उसमे भी वह सफल साबित हुए है. विराट को अपने ओपनिंग के रिकॉर्ड को देखते हुए टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग करनी चाहिए.

 

 

The post टी-20 में बतौर ओपनर ये 5 खिलाड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा से कर सकते है बेहतर शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.