Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 शृंखला से पहले ही लगे भारतीय टीम को ये दो बड़े झटके 

डबलिन। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे।

ये झटके दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर होने के कारण लगे हैं। ये दोनों भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी 20 शृंखला से बाहर हो गए है।

सिंधु और श्रीकांत की हार के साथ ही मलेशिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

यॉर्कर विशेषज्ञ जसप्रीम बुमराह का आयरलैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में फील्डिंग करते समय बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। जसप्रीत बुमराह का इस टूर्नामेंट से बाहर होना भारतीय टीम के लिए झटके की तरह है, क्योंकि वह आखिर के ओवरों के विशेषज्ञ है।

हालांकि इस भारतीय तेज गेंदबाज के 12 जुलाई से शुरू हो रहे तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है। वहीं वाशिंगटन सुंदर भी टखने की चोट के कारण टी-20 शृंखला से बाहर हो गए है। सुंदर मलाहाइड में भारत के पहले अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए थे।

क्या वास्तव में कुलदीप यादव नहीं थे मैन ऑफ द सीरीज के हकदार?

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर इस लम्बे दौरे की शानदार शुरुआत की है। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 हराकर अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

हनुमा विहारी और पृथ्वी शॉ के शतकों से भारतीय टीम फाइनल में

इस सीरीज पर में भारत की ओर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैन ऑफ द सीरीज यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने शृंखला के दो मैचों में 13 विकेट निकाले हैं।

सचिन के बाद अब इस भारतीय तेज गेंदबाज ने किया वनडे में दो नई गेंदों का विरोध

वहीं पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तो दूसरे मैच में केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार अर्धशकीय पारियां खेली। इन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने 200 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया था।