इंटरनेट डेस्क। बॉक्स ऑफिस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में तो रिकॉर्डतोड़ कमाई की ही है साथ ही अनुमान लगाया जा रही है की जल्द ही फिल्म 200 करोड़ के आकड़ा पार कर लेगी। 29 जून को रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ;संजू ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है साथ ही फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी की मेहनत सभी को काफी पसंद आ रही है फिल्म संजू को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की फिल्म संजू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले ही दिन शुक्रवार को 34.75 करोड़, दूसरें दिन शनिवार को फिल्म ने 38.60 करोड़ का कारोबार किया, साथ ही फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 46.71 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। साथ ही रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की फिल्म ने सोमवार को 25.35 करोड़ और पांचवे दिन मंगलवार को 21.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यानि बताया जा रहा है की फिल्म ने बुधवार तक कुल 180 करोड़ के ऊपर की कमाई कर डाली हैं। साथ ही कहा जा रहा है की फिल्म एक दो दिन में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
साथ ही फिल्म ने कई नये रिकॉर्ड बनाये हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस-3 को संजू से को पीछे छोड़ दिया हैं। साथ ही कहा जा रहा है की फिल्म संजू इस साल की सबसे बड़ी फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के बाद दूसरी बड़ी फिल्म बन जाएगी। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस में फिल्म पद्मावत ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Herald