भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े नायकों में से एक दिग्गज कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी ने आज अपने जीवन के 37 बरस पूरे कर लिए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। धोनी ने 23 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया।

धोनी ने अपने करियर में हासिल की कई उपलब्धियां
महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में एन्ट्री करने के बाद लगातार कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते रहे। आज जब वो 37 साल के हो चुके हैं और उनके नाम पर ढ़ेरो सफलता हैं। धोनी ने अपने इस 14 साल के करियर के दौरान भारतीय क्रिकेट को एक बड़े स्तर तक ले आए हैं। कैप्टन कूल ने अपनी कप्तानी में भी भारतीय क्रिकेट को खास उपलब्धियां दिलाई हैं।

ये पारी धोनी के करियर की बन गई यादगार पारी
धोनी ने इस दौरान खुद कई यादगार पारियां खेली जो दर्शकों के जेहन में आज भी ताजा हैं लेकिन उनके 37वें जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके करियर की उस पारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धोनी को असली पहचान मिली और वो उनके करियर की सबसे यादगार पारी बन गई।

धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेली यादगार पारी
साल 2005 में महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय वनडे टीम का नियमित हिस्सा बन चुके थे। अक्टूबर में श्रीलंका की टीम भारत के दौरे पर आयी और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने एक ऐसी पारी खेली जिसकी धमक की गूंज आज तक विश्व क्रिकेट में सुनी जा सकती है।

145 गेंदो में 183 रन बनाकर बना डाला विश्व रिकॉर्ड
इस वनडे मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए अपने 50 ओवरों में 298 रनों का मुश्किल स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर के रूप में 7 रन के स्कोर पर ही लग गया जिसके बाद महेन्द्र सिंह धोनी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी ने बल्लेबाजी के लिए उतरने के साथ ही इस दिन को यादगार बना दिया।
धोनी ने जबरदस्त पारी खेली औक 145 गेंदो में 183 रन बनाए। इस पारी के दम पर भारत ने शानदार जीत हासिल की तो वहीं धोनी ने अपनी इस एक पारी से कई रिकॉर्ड्स को झटके में तोड़ दिया। एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर धोनी ने एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनों के स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ डाला। धोनी का ये स्कोर आज तक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे बड़ा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बर्थडे स्पेशल- 2005 में खेली इस एक पारी ने बदल दिया धोनी का करियर, वर्ना हो गये होते टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.