Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड की कप्तान डेनसन ने खेला 200वां मैच

लंदन। महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट में कप्तान एलेक्स डेनसन के नेतृत्व में इंग्लैंड टीम ने अमेरिका को 1-1 से बराबरी पर रोका। डेनसन का यह इंग्लैंड के लिए 200वां मैच था। उनके गोल के दम पर ही इंग्लैंड ने अमेरिका को ड्रॉ पर रोका।

DAYNE

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य मैच में जर्मनी ने अर्जेटीना को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से मात दी। ऐसे में अब पूल-सी में जर्मनी छह अंकों के साथ पहले और अर्जेटीना तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड और अमेरिका की टीमें पूल-बी में शामिल हैं और इस मैच के बाद मेजबान इंग्लैंड दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल करने वाली आयरलैंड तीन अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ बराबरी पर समाप्त हुआ और इस कारण भारत एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

The post महिला हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड की कप्तान डेनसन ने खेला 200वां मैच appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.