Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2010 के दौरान दहशत फ़ैलाने वाले ने अब कबूला अपना जुर्म

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग है. इस लीग में खेलने के लिए दिग्गज खिलाड़ी बेकरार रहते हैं. जबकि कई बड़े नाम के खिलाड़ी बिक तक नही पाते हैं, क्योंकि आईपीएल में फ्रेंचाइजी नाम पर कम और प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देती हैं. आईपीएल के दौरान दुनिया भर के कई क्रिकेट खिलाड़ी भारत में होते हैं. ऐसे में सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती रहती है.

2010 के आईपीएल में एक एक डराने वाला मामला सामने आया था. जब मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर धमाके हुए थे. अब धमाका करने वाले आरोपियों में से कुछ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

9 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा 

दरअसल 17 अप्रैल 2010 को रायल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आइपीएल मैच के दौरान दो धमाके हुए थे. धमाके में पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए थे. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इस बम धमाके के 14 आरोपियों में से तीन ने अब विशेष अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया. ये तीनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली में रह रहे थे. इनके द्वारा अपने आरोप को कबूलने के बाद कोर्ट ने 9 जुलाई को सजा सुनाने की तारीख तय की है.

वकील डीएस सुधानवा ने बताया कि आरोपियों में गौहर अजीज खोमानी, कमाल हसन और मोहम्मद कफील ने अपनी अर्जी खारिज होने के बाद हलफनामा देकर अपना जुर्म कबूल कर लिया. वहीं ऐसा करने पर कोर्ट ने बचाव पक्ष से पूछा कि क्या उन्होंने इन तीनों को जुर्म कबूल करने के परिणामों के बारे में बताया है. इसके बाद विशेष न्यायाधीश सिद्दालिंग प्रभु ने तीनों को अलग अपने कमरे में बुलाया और उनसे पूछा कि क्या उन्होंने किसी दवाब में यह निर्णय लिया है.

हालांकि न्यायधीश के इस कदम को अभियोजन पक्ष के वकील ने अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब जज ने किसी आतंकी गतिविधियों में शामिल आरोपित को अपने कक्ष में बुलाकर पूछताछ की हो.

The post आईपीएल 2010 के दौरान दहशत फ़ैलाने वाले ने अब कबूला अपना जुर्म appeared first on SportzWiki Hindi.