भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर आयी हुई है और अब टेस्ट सीरीज की इंतजार में है। पहला मुकाबला 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए खिलाड़ियों को अच्छे से तैयारी करने का खूब समय मिला है। वहीं अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन मिलता जुलता रहा है क्योंकि भारत ने जहाँ टी-20 सीरीज पर कब्जा किया तो इंग्लैंड टीम ने भारत को वनडे में मात देकर बराबरी कर दी।
वहीं आपको याद दिला दें कि आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एक नया कारनामा अपने नाम किया था। उस समय टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

28 साल बाद धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था लॉर्ड्स में टेस्ट मैच
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच इसी दिन साल 2014 में एक टेस्ट मैच समाप्त हुआ था, जिसमें भारत ने मेजबान टीम को 95 रनों से हराया था और 28 साल बाद ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स में जीत हासिल की थी। यह मैच भारत के लिए ख़ास रहा था, क्योंकि लॉर्ड्स का मैदान पूरी दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है।
ऐसा रहा था पूरा मैच
अगर हम इस मैच पर एक नजर डालें तो इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में अजिंक्य रहाणे के शानदार 103 की मदद से 295 रन बनाये थे। स्कोर बहुत ही छोटा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 319 रन पर ऑल आउट कर दिया।

भारत की तरफ से अगर हम गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने 31 ओवर में 82 रन देकर 6 विकेट लिए थे और अहम भूमिका निभाई। हालाँकि इंग्लिस टीम को फिर भी 24 रनों की लीड मिली थी।
दूसरी पारी में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाये और आउट हुए। साथ ही रविंद्र जडेजा ने 68 और भुवनेश्वर कुमार ने 52 रन बनाये और टीम को 342 तक पहुंचाया। इस तरह अब इंग्लैंड को 319 का लक्ष्य मिला था।

इंग्लैंड की शुरुआत दूसरी पारी में बहुत खराब रही और पहला ही विकेट महज 12 के स्कोर पर गिर गया था जब ओपनर बल्लेबाज सैम रोब्सन आउट हुए थे।
इसके बाद इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और महज 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। शर्मा ने 74 रन देकर 7 विकेट लिए और भारत को 28 साल बाद इस मैदान पर जीता दिलाई।
The post आज ही के दिन 2014 में 28 साल बाद भारत ने किया था इंग्लैंड में जाकर यह नया कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.