Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्व कप-2018 : सेमीफाइनल में पहुंची ये 4 बेहतरीन टीमें...

फीफा विश्वकप 2018 का आयोजन रूस में 4 जून 2018 को हुआ, जो अब अपने आखिरी दौर में हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2018 में चार टीम में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इन टीमों के नाम क्रमश: इंग्लैंड, क्रोएशिया, बेल्जियम और फ्रांस है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फीफा विश्वकप 2018 को सेमीफाइनल मैच में 10 और 11 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को निर्धारित है।

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला, 10 जुलाई 2018

टीम: फ्रांस बनाम बेल्जियम
स्टेडियम: सेंट पीटरर्सबर्ग
समय: रात 11:30 बजे से

सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला, 11 जुलाई 2018
टीम: क्रोएशिया बनाम इंग्लैंड
स्टेडियम: सेंट पीटरर्सबर्ग
समय:रात 11:30 बजे से

फ्रांस का प्रदर्शन

आपको जानकारी के लिए बता दें फ्रांस की टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उरूग्वे को 2—0 से मात दी थी, जबकि प्री—क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेसी की अगुवाई वाली टीम अर्जेंटीना को करारी शिकस्त दी। इतना ही नहीं फ्रांस की टीम ने जापानी टीम को भी धूल चटाई। वहीं नेमार की कप्तानी वाली स्टार टीम ब्राजील को हराकर फ्रांस की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।

क्रोएशिया का प्रदर्शन

क्रोएशिया की टीम फीफा 2018 में छुपी रुस्तम साबित हुई हैं। क्रोएशिया की टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रूस को 4—3 से पटखनी दी थी। वहीं प्री क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क को भी हराया था।

इंग्लैंड का प्रदर्शन

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम के लिए क्रो​एशिया परेशानी का सबब बन सकती है। हांलाकि हैरी केन की टीम ने फीफा 2018 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने स्वीडन को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

बेल्जियम का प्रदर्शन
बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह फिक्स कर ली है। अब सेमीफाइनल में बेल्जियम का मुकाबला फ्रांस से होगा। ग्रुप चरण में बेल्जियम ने अपने तीना मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस टीम ने इंग्लैंड को 1-0 से, ट्यूनीशिया को 5-2 से तथा पनामा को 3-0 से से शिकस्त देकर ग्रुप चरण से अगले राउंट में एंट्री ली थी।



Herald