Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा विश्वकप 2018 का काउंट डाउन शुरू, फ्रांस को कड़ी टक्कर देने के तैयार क्रोएशिया

लाइव सिटीज डेस्क : फीफा विश्वकप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है. इसमें भारत नहीं था, लेकिन हर मैच को फुटबॉल प्रेमियों ने आधी रात में भी जगकर देखा. और अब, फाइनल की घड़ी आ गयी. रविवार को फीफा विश्वकप के खिताब पर कब्जा जमाने के लिए फ्रांस और क्रोएशिया के बीच भिड़ंत होगा. विजेता को 256 और उपविजेता को 189 करोड़ रुपये मिलेंगे.

रविवार को क्लियर हो जाएगा कि दुनिया को फ्रांस के रूप में पुराना चैंपियन मिलेगा या फिर क्रोएशिया के रूप में 10वां नया विश्व विजेता. यह भी साफ हो जाएगा कि दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार फ्रांसीसी कायलिन मबापे होंगे या फिर लूका मोड्रिक के सिर यह ताज चढ़ेगा. इसमें 1998 की विजेता फ्रांस की प्रतिष्ठा दांव पर है. वहीं पहला फाइनल खेलने जा रही क्रोएशिया के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. क्रोएशिया की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि उसका फाइनल में एंट्री है. यदि क्रोएशिया का फाइनल पर कब्जा हो गया तो वह इसके विश्व रिकॉर्ड ही बनेगा.

32 दिनों की जंग के बाद रूस के लुजिन्हकी स्टेडियम में फीफा 2018 का फाइनल खेला जा रहा है. अब तक 3 अरब लोग वर्ल्ड कप देख चुके हैं. फाइनल 150 करोड़ लोग देख सकते हैं. बता दें कि टूर्नामेंट से पहले ब्राजील, अर्जेटीना, बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी खिताब के प्रबल दावेदार बताये जा रहे थे, लेकिन वे टीमें क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा सकीं. फ्रांस और क्रोएशिया ने अपने-अपने मुकाबलों में बड़ी टीमों की तरह कोई गलती नहीं की.

उधर फाइनल में पारंपरिक जर्सी में क्रोएशिया की टीम नजर आएगी. क्रोएशिया ने इस विश्व कप में अपने सभी मुकाबले दूसरी पसंद काले और नीले रंग की जर्सी में खेले हैं. उसकी पहली पसंद पारंपरिक लाल और सफेद चेकर्ड जर्सी है. इसी जर्सी को पहनकर फ्रांस के खिलाफ फाइनल में उतरेगी. फ्रांस की ओर से किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, पॉल पोग्बा, एनगोलो कान्टे व हुगो लोरिस हीरो हैं, जबकि क्रोएशिया की ओर से लुका मोड्रिच, इवान रकिटिच, मारियो मांजुकिच, इवान पेरिसिच व डेनियल सुबासिच कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं.

ये हैं टीमें
फ्रांस : ह्यूगो लॉरिस (कप्तान, गोलकीपर), बेंजामिन पेवर्ड, राफेल वराने, सैमुअल उमटीटी, ल्यूकास हेर्नांडेज, पॉल पोग्बा, नगोले कोंटे, कालियन मबापे, एंटोनी ग्रीजमैन, मटूडी, ओलिवर जिरू

क्रोएशिया : सुबासिच (गोलकीपर), सिमे वरसाल्को, देजान लोवरेन, विडा, इवान स्तिरनिच, इवान राकिटिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, एंटे रेबिच, लुका मोड्रिक (कप्तान), इवान पेरेसिच, मारियो मैंजुकिच

The post फीफा विश्वकप 2018 का काउंट डाउन शुरू, फ्रांस को कड़ी टक्कर देने के तैयार क्रोएशिया appeared first on Live Cities.