इंटरनेट डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की फ्रांस ने फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया है। फ्रांस दूसरी बार विश्व कप जीतने में सफल रहा है। इससे पहले उसने 1998 में अपने घर में पहला विश्व कप जीता था। वहीं अपने पहले विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया को हार मिली।
क्रोएशिया ने जीता दिल
दोस्तों आप सभी को पता होगा क्रोएशिया की जनसंख्या सिर्फ 40 लाख है। बावजूद इसके वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। दोस्तों आपको बता दे की 68 साल बाद ऐसा कारनामा हुआ है की कोई इतना छोटा देश वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले 1950 में उरुग्वे ऐसा कर चुका है।
रुख पटलकर सबसे ज्यादा जीत
दोस्तों आपको बता दे की फाइनल में फ्रांस से हारने वाली क्रोएशिया टीम पहली ऐसी टीम है जिसने वर्ल्ड कप मैचों में मिले अतिरिक्त समय में मुकाबले का रुख पटलकर सबसे ज्यादा बार (3) जीत दर्ज की।
खूब सारे गोल्स
दोस्तों आपको बता दे की फीफा वर्ल्ड कप 2018 में कुल 64 मैच हुए, जिनमें सभी टीमों ने मिलाकल 169 गोल्स दागे। सिर्फ एक मैच ऐसा था जिसमें कोई गोल नहीं लगा। इस तरह प्रति मैच में गोल्स का औसत 2.6 रहा।
सबसे कम रेड कार्ड
दोस्तों आपको बता दे की वीएआर सिस्टम की वजह से खिलाड़ियों ने नियमों को न तोड़ने में ही भलाई समझी। हिंसक आचरण के लिए इस वर्ल्ड कप में किसी को रेड कार्ड नहीं दिखाया गया, हां 4 को बेदखल जरूर किया गया वर्ल्ड कप के 40 साल के इतिहास में पहली बार इतने कम रेड कार्ड मिले।
Herald