Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 एशिया कप के शेड्यूल की हुई घोषणा, जाने किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

2018 के एशिया कप के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। इस बार का ऐसा कप सयुंक्त अर्ब अमीरात में खेला जाएगा। इस बार पहला मैच 15 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। आप को बता दे कि इस बार एशिया कप में भारत,पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को सीधा प्रवेश मिला हुआ है। जबकि एक स्थान के लिए हांगकांग, मलेशिया, नेपाल, ओमान, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात आपस में लड़ेगी।

दो ग्रुप में विभाजित है टीम 

इस बार टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है. ग्रुप ए में भारत भारत, पाकिस्तान और क्वालीफायर को शामिल किया गया है. जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। हर ग्रुप में की शीर्ष दो टीमों को अगले दौरे में प्रवेश मिलेगा। वही एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होगा मैच 

CRICKET-ASIACUP-BAN-IND

भारत इस बार गत विजेता के रूप में प्रवेश करेगी, जहाँ पर उसका सामना 19 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। वही ये मैच दोनों टीमो के लिए दूसरा और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच होगा। वही भारत अपना पहला मैच क्वालीफायर टीम से खेलेगी।

आप को बता दे इससे पहले भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी के एक दुसरे के सामने आए थे. इस दौरान फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

देखिये पूरा शेड्यूल

 

The post 2018 एशिया कप के शेड्यूल की हुई घोषणा, जाने किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला appeared first on SportzWiki Hindi.