Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा वर्ल्ड कप 2018: रूस के सर्गेई इग्नाशेविच ने लिया संन्यास

मॉस्को। फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ हार झेलने के बाद रूस के अनुभवी खिलाड़ी सर्गेई इग्नाशेविक ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है। क्रोएशिया ने शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में रूस को 4-3 (2-2) से हराकर 1998 विश्व कप के बाद पहली बार अंतिम-4 में जगह बनाई।

फुटबॉल

इंग्लैंड के अखबार ‘द सन’ के अनुसार, इग्नाशेविक रूस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

इग्नाशेविक ने कहा, “इस विश्वकप से मेरा हौंसला बहुत बढ़ा है। मुझे बहुत मजा आया और शांति महसूस कर रहा हूं कि अपने करियर को अच्छे स्तर पर छोड़ रहा हूं। मैंने एक महान टीम के साथ और बढिय़ा कोचों के साथ खेला जिसके खिलाड़यिों ने खेल के लिए अपना पूरा योगदान दिया है। ”

38 साल के रूसी डिफेंडर ने अपना सारा समय रूसी क्लबों के साथ बिताया और विश्वकप में अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट के सभी पांचों मैचों में खेले। उन्होंने 127 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें नौ गोल दागे।

The post फीफा वर्ल्ड कप 2018: रूस के सर्गेई इग्नाशेविच ने लिया संन्यास appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.