Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा 2018: पांच बार विश्व विजेता टीम को बेल्जियम ने दिखाया बाहर का रास्ता

फीफा डेस्क:शुक्रवार को खेले गए इस विश्व कप के अंतिम 8 के लिए खेले गए एक मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को हरारक इस विश्व कप से बाहर कर दिया है। ब्राजील पांच बार की विश्व विजेता टीम कल के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और मैच हार गई। कल कजान एरीना स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराकर बेल्जियम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बेल्जियम ने मैच में शुरू होते ही ब्राजील पर 2-0 से बढ़त बना ली, जिसके बाद ब्राजील 1 गोल करने में सफल हुई है।

ब्राजील के मिडफील्डर फर्नांडिन्हो के आत्मघाती गोल के कारण बेल्जियम को मैच में 1-0 से बढ़त मिल गई। बेल्जियम के लिए दूसरा गोल केविन डि ब्रुयने ने करके टीम को 2-0 से बढ़त दिलाने का काम कर दिया लेकिन कल के मैच फर्नांडिन्हो की गलती ब्राजील को इस विश्व से बाहर करने का काम किया। ब्राजील के लिए पहला गोल ऑगस्टो ने किया और स्कोर को 1-2 किया लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने ब्राजील को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस मैच में ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर को तो एक गोल करने का भी मौका नहीं मिला। बेल्जियम का सेमीफाइनल में फ्रांस के साथ मुकबाला होगा।इस विश्व कप में बेल्जियम टीम के खिलाड़ी एडन हेजार्ड, केविन ब्रुइन और रोमेलू लुकाकु शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु इस विश्व कप में चार गोल करके गोल्डन बूट के दावेदार की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस विश्व कप के अंतिम 8 में फ्रांस, उरुग्वे, ब्राजील, बेल्जियम, स्वीडन, इंग्लैंड, रूस और क्रोएशिया की टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन कल के मैच में ब्राजील और उरुग्वे के हारने के बाद ये दोनों टीमे इस विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गई है।

स्वीडन V/S इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज समारा एरीना स्टेडियम में खेला जायेगा।

रूस V/S क्रोएशिया के बीच मुकाबला आज फिश्ट स्टेडियम में खेला जायेगा।



Herald