Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड बनाम भारत: भले ही हारा भारत, लेकिन धवन ने पकड़ा 2018 का सर्वश्रेष्ठ कैच, देख यकीन करना मुश्किल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच जो कल रात कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। जिसमें एक बार फिर ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा ने निराशाजनक शुरुआत दी और दोनों ने 5 और 10 रनों की पारी खेली। हालाँकि पिछले मैच के शतकवीर लोकेश राहुल भी इस मैच में कुछ नहीं कर पाए।

हालाँकि कल का मैच भारत के लिए ख़ास तो नहीं रहा क्योंकि अच्छी फॉर्म में होने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एक गजब का कैच लेकर सभी का दिल जीत लिया। इस कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

कब लिया धवन ने शानदार कैच

कल के मैच में भारत के 148 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में 16 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पहले मैच के इंग्लैंड के लिए हीरो रहने वाले जोस बटलर भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए। साथ ही कप्तान मॉर्गन भी कुछ ख़ास नहीं कर पाए और ये धवन के हाथों हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए।

शिखर धवन ने यह कैच अपने अंदाज में लिया जिसके बाद इनकी सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। कप्तान मॉर्गन ने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर छक्के के इरादे से शॉट खेला लेकिन गब्बर कहे जाने वाले 32 वर्षीय भारतीय ने डाईव लगाते हुए कैच कर दिया और मॉर्गन को वापस भेजा।

यहाँ देखिये कैच का वीडियो

Rate this catch by Shikar Dhawan!

A post shared by SL CRICKET UPDATES OFFICIAL (@slcricketupdates) on Jul 7, 2018 at 12:42am PDT

खतरे से बाहर थी इंग्लैंड

इयोन मॉर्गन भले ही कम स्कोर पर आउट हुए हो लेकिन टीम का स्कोर अच्छा था और छह विकेट हाथ में थे। उस समय टीम का स्कोर 93 रन था अर्थात जीतने के लिए 41 गेंदों पर 56 रनों की जरुरत थी जो 2 गेंद बचाते ही हासिल कर दिया। इस जीत के साथ ही अब इंग्लैंड सीरीज में बराबरी कर चुका है।

The post इंग्लैंड बनाम भारत: भले ही हारा भारत, लेकिन धवन ने पकड़ा 2018 का सर्वश्रेष्ठ कैच, देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.