जिम्बाब्वे में खेली गयी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में पाकिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में हराकर सीरीज अपने नाम की. खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने फखर ज़मान की 91 रनों की धमाकेदार पारी के दमपर पर 6 विकेट से जीत हासिल की.
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए आठ विकेट पर 183 रन का स्कोर बनाया जिसे पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. वहीं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के लेग स्पिनर गेंदबाज शादाब खान ने एक जबरदस्त कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया.
शादाब का अद्भुत कैच

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 18वां ओवर पाकिस्तान के गेंदबाज फहीम अशरफ लेकर आए. इस ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी ने एक जोरदार शॉट खेला. मगर पाकिस्तान के स्पिनर गेंदबाज शादाब खान ने डाइव लगाते हवा में एक शानदार कैच पकड़ लिया. जिस कारण ऑस्ट्रेलिया के कैरी को अपना विकेट गंवा कर वापस पवेलियन लौटना पड़ा.
An outrageous catch by Shadab Khan! Slow-mo doesn't do it justice#PAKvAUS #AUSvPAKpic.twitter.com/lvoF6fD1pc
— Francis Kelly (@_Franciskelly) July 8, 2018
टी-10 क्रिकेट रैंकिंग में नंबर एक पर मौजूद पाकिस्तान की लगातार नौंवीं टी-20 सीरीज जीत है. ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 183 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की ओर से फखर ज़मान ने शानदार पारी खेली.
ज़मान ने 46 गेंदों पर 91 रन बनाए. जिसमें उन्होएँ 12 चौके और 3 छक्के जड़े. जमान का यह लगातार दूसरा और कुल चौथा अर्धशतक है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डार्शी शॉर्ट 76 रन बनाए. जिसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया 183 रन का मजबूत स्कोर बना पाया. हालांकि उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नही कर सके. शॉर्ट ने 53 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाए.
कप्तान एरॉन फिंच ने 27 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के के सहारे 47 रन का योगदान दिया. ट्रेविस हेड ने 19 और मार्कस स्टोयनिस ने 12 रन बनाए.
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने 33 रन पर तीन और शादाब खान ने 38 रन पर दो विकेट लिए. इसके अलावा फहीम अशरफ, हसन अली और शाहीन अफरीदी को एक-एक विकेट मिला.
The post पाक के शादाब खान ने पकड़ा 2018 का सर्वश्रेष्ठ कैच, देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.