Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन चार भारतीय खिलाड़ियों का विश्व 2019 टीम से कटेगा पत्ता, नंबर-1 सबका फेवरेट खिलाड़ी

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में चार ऐसे भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिनका विश्व कप 2019 की भारतीय टीम से पत्ता कट सकता है.

4. अक्षर पटेल 

जिस तरह से वर्तमान में कुलदीप यादव और युज्वेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे है. उसे देखते हुए अक्षर पटेल का स्थान विश्व कप 2019 में नहीं दिखता है. भारतीय टीम विश्व कप 2019 में दो स्पिनर लेकर जा सकती है और वह कुलदीप व चहल होंगे.

अगर भारतीय टीम कोई अतिरिक्त स्पिनर विश्व कप 2019 में ले जाती है, तो वह वशिंगटन सुंदर हो सकते है, इसलिए अक्षर पटेल को 2019 विश्व कप में जगह मिलना बहुत मुश्किल लग रहा है.

3. मनीष पांडे 

मनीष पांडे अपनी जगह भारतीय वनडे टीम से गंवा चुके है. मनीष पांडे को चयनकर्ताओं ने खुद को साबित करने के लिए बहुत मौके दिए थे, लेकिन मनीष पांडे खुद को साबित नहीं कर पाये.

उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के अलावा कोई खास कारनामा नहीं किया. अब सुरेश रैना ने भारत की वनडे टीम में वापसी कर ली है. ऐसे में अब मनीष पांडे का विश्व कप 2019 से पत्ता कट सकता है.

2. रविन्द्र जडेजा 

भारत के पास ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या पहले से ही मौजूद है और वह भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी कर रहे है. वही चहल और कुलदीप की स्पिन जोड़ी ने भी धमाल मचाया हुआ है.

ऐसे में इन तीनों की उपस्थिति में रविन्द्र जडेजा के लिए भारतीय वनडे टीम में जगह बना पाना बहुत मुश्किल हो गया है, शायद जडेजा भी भारत की 2019 विश्व कप टीम में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे.

1. युवराज सिंह 

युवराज सिंह जुलाई 2017 से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है. उनकी फिटनेस व फॉर्म अब पहले जैसी नहीं रही है. आईपीएल 2018 में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था.

युवराज अपनी बढ़ती उम्र के साथ अच्छी क्रिकेट नहीं खेल पा रहे है. अपने खराब फॉर्म के कारण युवराज भारत की साल 2019 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाएंगे.

 

The post इन चार भारतीय खिलाड़ियों का विश्व 2019 टीम से कटेगा पत्ता, नंबर-1 सबका फेवरेट खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.