2019 क्रिकेट विश्वकप की शरुआत 30 मई से होगी, वहीं भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा हैं, लेकिन टीम अभी भी मध्यक्रम को लेकर जूझ रही है। टीम अभी तक नंबर 4 के बल्लेबाज का विकल्प नहीं ढूंढ पाई है। इसके साथ ही बाकि खिलाड़ियों की फिटनेस भी काफी जरुरी है।
आपको बताते हैं विश्वकप के पहले मैच में भारतीय टीम किस एकादश के साथ उतर सकती है
सलामी बल्लेबाज
रोहित शर्मा और शिखर धवन

विश्वकप में टीम की जीत और हार इन दोनों बल्लेबाजों पर काफी निर्भर करेगी। इंग्लैंड में हुए पिछले दोनों चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला था। ऐसे में फैंस को एक बार फिर इन दोनों से काफी उम्मीदें रहेगी। 2015 क्रिकेट विश्वकप में भी दोनों ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये थे।
The post विश्वकप 2019: वर्ल्डकप में अगर इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया तो जीत पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.