Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप-2019 से पहले ये चार भारतीय खिलाड़ी कर सकते सन्यास की घोषणा, नम्बर 1 तो सबका फेवरेट

विश्व कप 2019 में अब बस कुछ महीने का ही समय रह गया है. क्रिकेट का सबसे बड़ा ये टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. जिसके लिए सभी टीमें अपनी बेस्ट टीम के चयन की ओर देख रही हैं.

इसी में भारतीय टीम भी शामिल है. वहीं कुछ विश्व कप से पहले चार सीनियर भारतीय खिलाड़ी सन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

4. हरभजन सिंह 

हरभजन सिंह एक समय भारतीय टीम के शानदार स्पिनर गेंदबाज रहे हैं. हरभजन ने अपनी फिरकी में दिग्गज बल्लेबाजों को फंसाया है. उन्होंने भारत के लिए 236 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें 4.31 की इकॉनमी से 269 विकेट लिए हैं.

हरभजन ने अपना अंतिम वनडे मैच 25 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. 38  वर्षीय हरभजन विश्व कप से पहले रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं.

3. अमित मिश्रा 

लेग स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा एक शानदार गेंदबाज हैं. 35 वर्षीय अमित मिश्रा ने अंतिम वनडे मैच 29 अक्टूबर 2016 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था. उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अभी तक 36 एक दिवसीय मैच खेले हैं.

जिसमें 4.73 की इकॉनमी से 64 विकेट चटकाए हैं. बीते आईपीएल सीजन में अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की थी. मगर इस समय उनका भारतीय टीम में जगह बनाना मुश्किल है. ऐसे में वह विश्व कप से पहले संन्यास ले सकते हैं.

2. इरफ़ान पठान 

कभी तेज गेंदबाजी में अपना परचम लहराने वाले इरफ़ान पठान पिछले कुछ वर्षों में खास प्रदर्शन नही दिखा पाए. इरफ़ान ने भारतीय टीम की ओर से अपना अंतिम वनडे मैच 2012 में श्री लंका के खिलाफ खेला था.

उन्होंने भारत के लिए 120 वनडे मैच खेले. जिसमें 173 विकेट लिए हैं. इरफ़ान जल्द ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं.

  1. गौतम गंभीर 

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी भारत के लिए सफल साबित हुई थी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए गंभीर ने 147 वनडे मैचों में 5238 रन बनाए हैं.

मगर 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मैच खेलने वाले गंभीर वनडे टीम में वापसी नही कर पाए. अब वह विश्व कप से पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं.

The post विश्व कप-2019 से पहले ये चार भारतीय खिलाड़ी कर सकते सन्यास की घोषणा, नम्बर 1 तो सबका फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.