Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 विश्वकप के लिए इन 5 युवा खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की नजर इन में से कोई 1 कर सकता है भारतीय पारी की शुरुआत

भारतीय टीम के पास अभी वर्तमान में कई शानदार ओपनर टीम में मौजूद है. रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, और अजिंक्य रहाणे जैसे बेहतरीन ओपनर अभी भारतीय टीम की सेवा कर रहे है.

मगर लगातार हो रही क्रिकेट में चोटिल होने की सम्भवनाओं को देखते हुए और 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ताओ ने भारतीय टीम के पांच ओपनर खिलाड़ियों को अपनी नजर में रखा है और संकेत दिया है, कि अगर भविष्य में भारतीय टीम को कोई ओपनर की जरूरत पड़ेगी तो वो कुछ युवा ओपनरों की तरफ देखंगे.

आज हम आपको वो पांच ओपनर खिलाड़ीयों के बारे में ही बताएंगे जिनमे चयनकर्ता अपनी पैनी नजर रखे हुए है.

ऋषभ पंत 

अपने विस्फोटक अंदाज की बल्लेबाजी से ऋषभ पंत ने बहुत कम समय में क्रिकेट में अपनी एक बड़ी पहचान बना ली है. कई क्रिकेट के पंडित भी इस खिलाड़ी को भारतीय टीम के भविष्य का सितारा बताते है. ऋषभ पंत ने 2016 के रणजी सत्र में 972 रन बनाए थे, जिसमे एक तिहरा शतक भी शामिल था.

उसके बाद वह इस आईपीएल 2017 में भी शानदार फॉर्म में रहे थे. उनकी ये आपार प्रतिभा के कारण ही चयनकर्ता ऋषभ पंत पर पैनी नजर बनाए रखे हुए है. और भविष्य में उन्हें एक ओपनर के तौर पर देख रहे है.

ईशान किशन 

 

ईशान किशन की उम्र मात्र 20 साल है और वो 2016 में भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी कर चुके है, ईशान किशन एक इस्पेसिलिस्ट ओपनर है. आईपीएल 2017 में भी गुजरात लायंस के लिए ईशान किशन ने कई शानदार पारियां खेली थी. इसलिए इस युवा ओपनर पर भी  चयनकर्ताओ की पैनी नजर है और यह खिलाड़ी भी 2019 विश्वकप के लिए भारतीय चयनकर्ताओ के रडार पर है.

मंदीप सिंह 

पंजाब का ये ओपनर बल्लेबाज घरेलु क्रिकेट में पंजाब के लिए लगातार रन बना रहा है, इसी के चलते इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में भी खेलने का मौका मिला. लेकिन ये खिलाड़ी उस मिले मौके को भुना नहीं सका मगर अब भी यह खिलाड़ी घरेलु क्रिकेट में लगातार रन बना रहा है जिसके चलते चयनकर्ताओ की नजर इस पंजाब के ओपनर खिलाड़ी पर भी लगी हुई है.

संजू सैमसन

 

आईपीएल 2013 से क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले संजू सैमसन में भी गजब की प्रतिभा है. संजू सैमसन भी भारतीय टीम में खेल चुके है मगर ज्यादा मौके ना मिलने की वजह से वह अपने आप को साबित नहीं कर पाये है. मगर घरेलु क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के चलते चयनकर्ताओ की नजर लगातार उन पर बनी हुई है.

श्रेयस अय्यर 

भारतीय टीम का ये 22 साल का युवा खिलाड़ी अपनी छोटी उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में काफी नाम कमा चुका है, घरेलु क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अय्यर उन खिलाड़ियों में से है जो भारतीय टीम के दरवाजे खटखटाते रहते है, और इस बार तो उन्होंने 8 अगस्त को भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच हुए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में एक मैच जीताऊ 131 गेंद में 140 रन की पारी खेली थी, जिससे चयनकर्ताओ की नजर इस ओपनर खिलाड़ी पर भी लग गई है.

The post 2019 विश्वकप के लिए इन 5 युवा खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की नजर इन में से कोई 1 कर सकता है भारतीय पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.