Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने की विश्वकप 2019 के विजेता की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम को बताया विजेता

साल 2019 का विश्व कप इंग्लैंड की धरती पर खेला जाना है. 2019 विश्व कप का कार्यक्रम भी आ गया है. अब सभी टीमें साल 2019 विश्व कप की तैयारियों में लग गई है.

साल 2019 का विश्व कप का सबसे बड़ा प्रबल दावेदार इंग्लैंड की टीम को माना जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज ग्लेन मैक्ग्रा ने भी एक कॉलम जिसमे उन्होंने इंग्लैंड टीम के साल 2019 विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी की है.

ग्लेन मैक्ग्रा ने की इंग्लैंड के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी 

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने द डेलीमेल के लिए एक कॉलम लिखा है. जिसमे ग्लेन मैक्ग्रा ने लिखा, “इंग्लैंड की टीम साल 2019 विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार है. जिस तरह से वह फॉर्म में चल रही है. उसे देखते हुए वह चैंपियन बनती हुई दिख रही है.”

शानदार फॉर्म के दम पर जीतेगी विश्व कप 

इंग्लैंड टीम

ग्लेन मैग्रा ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, “मैंने कभी  पहले इंग्लैंड टीम की वनडे क्रिकेट में ऐसी फॉर्म नहीं देखी है. वह अपने पिछले 22 मैचों में से 19 वनडे मैच जीते है. इससे उनकी फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखते है, तो वह निश्चित रूप से विश्व कप जीत सकती है. 

वह अपने घर पर विश्व कप खेलेगी और इसका फायदा भी उसे मिलेगा, निश्चित तौर पर इंग्लैंड की टीम विश्व कप 2019 की सबसे प्रबल दावेदार टीम है.”

कुल 10 टीमें भाग लेगी आईसीसी विश्व कप 2019 में 

 

आपकों बता दें, कि आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट 30 मई से 14 जून के बीच खेला जायेगा. इसमें कुल 10 टीमें भाग लेगी. आईसीसी विश्वकप में सभी 10 टीमें आपस में मैच खेलेगी. जिसका मतलब यह है, कि एक टीम कुल 9 लीग मैच खेलेगी.

शीर्ष चार पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे. सेमीफाइनल मुकाबले नंबर-1 व नंबर-4 की टीम के बीच होगा. वही नंबर-2 व नंबर-3 टीम के बीच होगा. आईसीसी 2019 विश्व कप का करोड़ो क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

 

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने की विश्वकप 2019 के विजेता की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम को बताया विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.