Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने इस विरोधी टीम को बताया विश्वकप 2019 में इंग्लैंड के लिए खतरा

भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर है भारतीय टीम के लिए वैसे इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन को देखे तो आसान नहीं है। भारतीय टीम ने इस दौरे की शुरूआत टी-20 सीरीज जीत के साथ की है।  लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम सीमित ओवर की क्रिकेट में विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक प्रदर्शन कर रही है।

नंबर वन वनडे टीम इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम से लगा डर

इसके बाद भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम का एक युवा खिलाड़ी भारतीय टीम को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है। भारतीय टीम के लिए ये इंग्लैंड का दौरा कहीं ना कहीं अगले साल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारी का सबसे बड़ा मौका है। और इंग्लैंड टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स भारतीय टीम को ही इंग्लैंड के लिए विश्व कप में सबसे बड़ा खतरा मानते हैं।

Billings said, India will be the biggest threat to World Cup cricket

सैम बिलिंग्स ने भारत को माना इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज

सैम बिलिंग्स ने कहा कि  कई अच्छी टीमें हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टीम बेहद मजबूत है और उसे हराना आसान नहीं रहेगा।। उनकी टीम हर परिस्थितियों में अच्छा सामंजस्य बैठा लेती है और उनके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिए मैं उन्हें इंग्लैंड का सबसे कड़ा प्रतिद्वंद्वी मानता हूं।”

भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में दिखेगा रोमांच

भारत और इंग्लैंड के बीत तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होना है। इस वनडे सीरीज से पहले दोनों ही टीमें विश्व क्रिकेट की सबसे मजबूत वनडे टीम में शुमार है। जहां इंग्लैंड की टीम वनडे रैंकिंग में नंबर एक पर है तो वहीं भारतीय टीम भी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। ऐसे में इन सभी चीजों को देखते हुए इतना तो कहा जा सकता है कि ये तीन मैचों की वनडे सीरीज बड़ी रोमांचक होने वाली है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने इस विरोधी टीम को बताया विश्वकप 2019 में इंग्लैंड के लिए खतरा appeared first on SportzWiki Hindi.