Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी इंग्लैंड नहीं बल्कि ये देश बनेगा 2019 विश्वकप का विजेता

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान, माइकल वॉन ने कहा है कि भारत अगले साल इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ सकता है। इन्होंने यह टिप्पणी भारत के लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए की है जिन्होंने बीते दिनों इंग्लैंड को परास्त किया था।

वॉन ने गुरुवार, 12 जुलाई को ट्रेंटब्रिज में 3-मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच खेलने के दौरान टिप्पणी की, भारत ने अपने घरेलू मैदानों पर तो अच्छा प्रदर्शन किया ही है और अब इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी काफी जबरदस्त क्रिकेट खेला है और लगातार जीत हासिल कर रहा है।

इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और इंग्लैंड को महज 268 पर ही रोक दिया जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर पिछले मैच में 481 रन बनाये थे।

मैच में भारतीय टीम की तरफ 23 वर्षीय कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर 6 विकेट लिए और जीत के हीरो भी रहे।

इसी बीच टीम इंडिया के लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान, माइकल वॉन ने ट्वीट करते हुए यही इशारा किया है कि अगले साल गर्मियों में ऐसी ही स्थिति रही तो हमें इन्हीं टीमों को विश्व कप के फाइनल में खेलते हुए देख सकते है।

यहाँ देखिये माइकल वॉन का ट्वीट

भारत ने 41 वें ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा किया, जिसमें रोहित शर्मा ने 114 गेंदों में शानदार नाबाद 137 रन पारी खेली और अपना 18वां एकदिवसीय शतक बनाया।

रोहित को विराट कोहली का पूरा मिला, जिन्होंने खुद 82 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाये और अंत में आसान जीत हासिल करने में मदद की।

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहा है इस कारण सभी का यही कहना है कि आगामी विश्व कप में टीम इंडिया बाकी टीमों पर भारी पड़ सकती है।

The post माइकल वॉन ने की भविष्यवाणी इंग्लैंड नहीं बल्कि ये देश बनेगा 2019 विश्वकप का विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.