भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है ये हर कोई जानता है। लेकिन कोई ये नहीं जानता कि आखिर महेन्द्र सिंह धोनी कब संन्यास लेने जा रहे हैं। हाल ही में भारत के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जीवन के 37 बरस पूरे कर लिए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अक्सर ही उड़ती रही अफवाह
महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2014 के अंत में अपने टेस्ट करियर से संन्यास ले लिया। टेस्ट क्रिकेट में संन्यास के बाद से एम एस धोनी सीमित ओवर की क्रिकेट में लगातार भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान अक्सर ही बीच-बीच में धोनी के क्रिकेट करियर से संन्यास लेने की खबरें उठती रही। लेकिन धोनी ने इस सभी खबरों को हमेशा ही अपने योगदान से खारीज कर दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद धोनी ने दिए संन्यास के संकेत!
वैसे अब महेन्द्र सिंह धोनी के लिए माना जा रहा था कि वो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। इसके बाद से धोनी के संन्यास की खबरों पर कुछ विराम भी लगा लेकिन धोनी ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को हुए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरा ऐसा कुछ किया कि वो अब जल्द ही संन्यास की घोषणा करने वाले हैं।

मैच खत्म होने के बाद धोनी ने अंपायर से ली मैच में इस्तेमाल की गई गेंद
जी हां भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार को संपन्न हुई। लीड्स में खेले गए सीरीज के इस तीसरे और निर्णायक मैच में भारतीय टीम की हार के बाद महेन्द्र सिंह धोनी ने अचानक ही अंपायर से मैच में इस्तेमाल हुई गेंद को मांग लिया। धोनी मैच खत्म होने के बाद साफ तौर पर अंपायर से गेंद लेते कैमरे में कैद हुए।
MS Dhoni took the ball from umpire after the game !! His last game in England ?? #ENGvIND pic.twitter.com/vuevBkuLjd
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 17, 2018
तो क्या धोनी का इंग्लैंड में ये था आखिरी वनडे?
इस तरह से कोई खिलाड़ी गेंद तब लेता है जब उसके करियर के लिए कोई यादगार चीज संभालना चाहता है। इस तरह से धोनी ने गेंद अंपायर से मांगकर अपनी खुद की ओर से ही ये संकेत दे दिया है कि वो इंग्लैंड में अपना आखिरी मैच खेले हो। अब सवाल ये है कि क्या इंग्लैंड की सरजमीं पर ही होने वाले विश्व कप में धोनी खेलेंगे या नहीं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड बनाम भारत: महेंद्र सिंह धोनी ने दिया संकेत ले सकते है विश्वकप 2019 से पहले ही सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.