Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट का बड़ा बयान, भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप के लिए तैयार नहीं

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 सीरिज में बेहतर रहा। टीम ने आयरलैंड से टी20 सीरिज 2-0 और इंग्लैंड से टी20 सीरिज 2-1 से जीती और उसके बाद वनडे सीरिज 1-2 से हार गई। इसके बाद टीम का मनोबल थोड़ा कमजोर जरूर हुआ हैं। लेकिन जल्द ही शुरू होने जा रही टेस्ट सीरिज में यदि भारत अपना शानदार प्रदर्शन दिखाता है और सीरिज जीतने में कामयाब होता है तो यह टीम के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।

क्रोएशिया का सपना तोड़ फ्रांस दूसरी बार बना फीफा विश्व चैम्पियन,विजेता को मिले करीब 260 करोड़ रुपए

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी थोड़ी चिंता में जरूर है। उनका मानना है कि भारत 2019 में इंग्लैंड में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए अभी तैयार नहीं है, उनका यह बयान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को थोड़ा कमजोर भी कर सकता है।

विराट का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों को 2019 में होने वाले विश्वकप तक कई चीजों का समाधान करना है और टीम में सही संतुलन भी बनाना है। विराट ने वनडे सीरीज हारने के बाद कहा की भारतीय टीम को अगले 12 महीनों में अपने प्रदर्शन को सुधार लाना होगा।

भारतीय टीम के कप्तान विराट ने टीम की कमजोरियों को स्वीकारते हुए कहा की टीम में कुछ कमजोरियां हैं जिन्हें सुधारने की आवश्यक्ता है। उन्होंने यह भी कहा की ऐसी ही सीरिज गवाने के बाद हमे पता चलेगा की कहा कौनसी कमजोरिया है और उन्हें किस तरह से सुधारा जा सकता है।

स्वदेश पहुंची फीफा विश्व कप की उपविजेता टीम, इस तरह स्वागत को उमड़ पड़ा देश

उन्होंने यह भी कहा की विश्व कप आने तक हमें सब कुछ ठीक कर लेना होगा। हम सिर्फ एक विभाग पर निर्भर नहीं रह सकते और हमें सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।