इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में अब एक वर्ष से भी कम समय रह गया है. इसके लिए सभी टीमें अपने बेस्ट खिलाड़ियों के चयन की और देख रही हैं. पिछला विश्व कप 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में खेला गया था. फाइनल मुकाबला भी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ था. जिसमें ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर विश्व चैंपियन बनकर सामने आयी थी.
वहीं चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस बार ख़िताब को बचा पाएगी इसकी उम्मीदें कम ही नजर आ रही हैं. क्योंकि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बाहर होने से टीम फॉर्म में नजर नही आ रही है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम बतायी है.
इस टीम की कप्तानी करना चाहते स्टीव वॉ

एक इन्टरव्यू के दौरान स्टीव वॉ ने कहा
”इंग्लैंड के खिलाफ मुझे इस समय एक ही चीज़ लगती है कि सामने वाली टीम को देखना चाहिए कि वे किस प्रकार खेल रहे हैं. अगर वह इस पर विश्लेषण करेंगे, तो उनके पास इंग्लैंड के खिलाफ एक अच्छी योजना होगी.”
स्टीव ने कहा
”अगर मैं उनकी जगह होता और आप मुझे से पूछते तो मैं इंग्लैंड एक दिवसीय टीम की कप्तानी करना चाहता. क्योंकि वह एक शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं. वह एकजुट दिख रहे हैं और मैं टीम में ज्यादा बदलाव नही देख सकता.”

इसके साथ ही स्टीव ने ऑस्ट्रेलिया टीम के बारे में बताते हुए कहा
”इसका मतलब ये नही कि हम नही जीत सकते. हमें फॉर्म को लाना होगा. हमें एक सही संयोजन ढूंढना पड़ेगा. विश्व कप जैसे बड़े मैचों में जहां अनुभव की आवश्यकता होती है तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ियों को भी आप देखना चाहते हैं. वहीं फाइनल और सेमीफाइनल के लिए आपको कड़ी मेहनत की जरुरत होती है. इसीलिए कोई भी वार्नर और स्मिथ की तरह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा.”
The post विश्वकप 2019 में ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि इस टीम की कप्तानी करना चाहते स्टीव वां appeared first on SportzWiki Hindi.