भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई रोचक बाते बोली है.
विश्व कप को ध्यान में रखते हुए राहुल को कराई नंबर-3 पर बल्लेबाजी

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा, “आज तीनों विभाग में हमने जिस तरह खेला है मुझे उसे बहुत खुशी हुई है. हमने एक बहुत शानदार तरीके से जीत हासिल की है और हमारी इस जीत में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
हम विश्व कप 2019 को ध्यान में रख रहे है और इसलिए केएल राहुल को नंबर-3 में भेजा गया और मैं नंबर-4 पर आया. उमेश यादव नई गेंद के साथ शानदार था और कुलदीप की तो जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि उसने बिना पिच की मदद के शानदार गेंदबाजी की थी. उसकी रोंग वन को पढ़ना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं हो रहा था.
टॉस पर मुझे नहीं लगा था, कि विकेट खेल के दौरान ज्यादा बदलेगा, लेकिन हम भाग्यशाली थे, कि उन्हें हम उनकी अच्छी शुरूआत के बावजूद कम रन पर रोक पाये. उनका स्कोर 200 दिख रहा था, लेकिन हमने उन्हें 30-40 कम रनों पर रोका.”
राहुल भारतीय क्रिकेट का भविष्य

विराट ने आगे कहा, “राहुल का फॉर्म शानदार है और अब वह एक लंबा सफर तय कर चुके हैं. खासकर जिस तरह से वह आईपीएल और आयरलैंड में खेला था वह लाजवाब था. वह तकनिकी रूप से काफी सक्षम है और कुकुबुरा गेंद से भी वह अच्छा खेल रहा है. हम चाहते है, कि राहुल किसी भी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहे. राहुल के अंदर रनों की भूख है
आज वह थोड़ी भावनात्मक थे, क्योंकि उन्होंने आखिरी शतक चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था उनका यह शतक लंबे समय बाद आया था. वह भारतीय क्रिकेट के भविष्य है.
हमने अपने बल्लेबाजी क्रम में बहुत ज्यादा कुछ नहीं बदला है. सिर्फ राहुल 3 में हो गये है और में 4 में आ गया हूं. नंबर-3 पर राहुल आजादी से पॉवर प्ले में खेल सकते है. हम चाहते हैं कि हमारे क्रिकेटर निडर रहें, कुलदीप की तरह खुद के खेल का आनंद लें और उन्होंने आज किया.”
बटलर का विकेट सही समय पर मिला

विराट ने आगे कहा, “हम भाग्यशाली रहे, कि हमें जोस बटलर का विकेट सही समय पर मिल गया. हम जानते हैं कि वह कितना खतरनाक हो सकता है. यह एक पल था जहां मुझे लगा कि अब हम मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में कर सकते है.
ऐसा हो सकता है कि मैदान पर खड़े होकर मैं कुछ भी प्रतिक्रिया ना दू, मैं देश के लिए खेल रहा हूं और कभी-कभी आक्रामक हो जाता हूं, मुझे खिलाड़ियों को उनकी गलतियाँ बताने की ज़रूरत होती है. जो भी मैदान पर होता है सौभाग्य से वह जुनून होता है थोड़ी देर तक वह मैदान पर हो जाता है.”
The post इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद विराट ने कहा 2019 विश्वकप में पक्की है इस खिलाड़ी की जगह appeared first on SportzWiki Hindi.