इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें धोनी को सबसे ज्यादा आलोचनों का सामना करना पड़ा है क्योंकि उन्होंने दो मैचों में बल्लेबाजी की लेकिन काफी धीमी गति से रन बनाये। जिसके बाद पूर्व टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने भी फिरकी लेते हुए काफी कुछ कह डाला है।

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने इस ब्रिटेन के दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया है और आयरलैंड को 2-0 से टी-20 सीरीज हराई तो उसके बाद इंग्लैंड को 2-1 से टी-20 में शिकस्त दी। लेकिन वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हारना पड़ा। अब दोनों ही टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों का आगाज 1 अगस्त से होने वाला है।
गांगुली ने धोनी के बारे में इंडिया टीवी से बोलते हुए साफतौर यह कहा है कि अगर धोनी को 2019 का विश्व कप खेलना है तो अपना लुक नहीं बल्कि अपने खेल को बदलना होगा। बीते दो मैचों में धोनी ने काफी धीमी बल्लेबाजी की इस कारण हर कोई इनकी क्षमता पर सवाल उठा रहा है।

साथ ही गांगुली ने लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे को सही तरीके से जगह नहीं मिलने के कारण भी मैनेजमेंट पर सवाल उठाये है। उन्होंने कहा है कि यह भारतीय टीम के लिए सही नहीं हो रहा है। गांगुली का यही मानना है कि ये दोनों बल्लेबाज मिडल ऑर्डर के बहुत अच्छे बल्लेबाज है।
वहीं अगर हम धोनी की बात करें तो इस सीरीज से पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 455 रन बनाये थे जिसमें तीन अर्द्धशतक भी शामिल थे। इस सीजन में ये पूरे जोश में बल्लेबाजी करते हुए देखे गए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सभी की नजरों में आ गए है। तीसरे और आखिरी मैच में इन्होंने जरूर 42 रनों की पारी खेली लेकिन कोई बड़ा शॉट नहीं खेल पाए।
The post अगर महेंद्र सिंह धोनी को 2019 का विश्व कप खेलना है तो लुक नहीं बल्कि खेल बदलना होगा: सौरव गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.