Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- सीएसके छोड़ अब आईपीएल 2019 के लिए इस टीम को चीयर कर रही जीवा धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी तो भारतीय टीम में हर किसी के चहेते हैं  ये तो हर कोई जानता है उसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी की चुलबुली बेटी जीवा धोनी भी अब तो भारतीय टीम में सबकी चहेती हो गई है।

आपने जीवा धोनी को उनके पिता महेन्द्र सिंह धोनी के साथ मस्ती करते हुए कई बार देखा है। कई बार सोशल मीडिया में वीडियो देखने को मिलते हैं जहां पर जीवा अपने पिता एमएस के साथ मस्ती के मूड़ में नजर आती है।

जीवा धोनी की भारतीय टीम के साथ बढ़ती मस्ती

लेकिन आपने जीवा धोनी को भारतीय टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ ऐसे मस्ती के मूड़ में बहुत कम बार देखा है। जिस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी और जीवा के बीच अठखेलिया देखने को मिलती है उसी तरह से अब तो जीवा धोनी भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ ऐसी घुल-मिल गई हैं कि उनको दूसरे खिलाड़ियों के साथ अठखेलिया करते देखा जाता है।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ दोस्ती में जीवा ने छोड़ा सीएसके का साथ

जीवा धोनी को हमने इंडियन प्रीमियर लीग में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चियर करते अक्सर ही देखा, लेकिन अब तो लगता है जीवा धोनी ने अपना पाला बदल लिया है।

जीवा धोनी की भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ दोस्ती ऐसी बढ़ गई है कि उन्होंने अपने पिता धोनी की सीएसके को चियर करना छोड़ दिया है।

मुंबई इंडियंस की नई फैन बनी जीवा धोनी

अब जीवा धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की फैन नहीं रही बल्कि अब वो मुंबई इंडियंस की फैन हो चली है। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीवा धोनी के एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें जीवा धोनी मुंबई इंडियंस -मुंबई इंडियंस कहती नजर आ रही है। तो इसके साथ रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई पलटन की नई फैन

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post वीडियो- सीएसके छोड़ अब आईपीएल 2019 के लिए इस टीम को चीयर कर रही जीवा धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.