Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019 होगा इन पांच दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी विश्व कप, एक भारतीय भी है शामिल

विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी विश्व कप का अगला संस्करण अगले साल इंग्लैंड की मेजबानी में होना है। इस विश्व कप में अब तो केवल 10 महीनों का समय रह गया है। विश्व कप को लेकर कई खिलाड़ी जबरदस्त उत्साहित हैं।

2019 का ये विश्व कप कई खिलाड़ियों के लिए अपना पहला विश्व कप होगा तो कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके लिए ये विश्व कप आखिरी हो सकता है।

ये पांच खिलाड़ी खेलेंगे अपना अंतिम विश्व कप

ऐसे में युवा खिलाड़ियों के साथ ही उन दिग्गजों के लिए भी इस विश्व कप में जबरदस्त उत्सुकता है तो आपको हम आज बताने जा रहे हैं विश्व क्रिकेट के वो दिग्गज खिलाड़ी जो 2019 में अपना अंतिम विश्व कप खेलेंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का 2019 विश्व कप खेलना तय है। धोनी के लिए उनके करियर का ये चौथा विश्व कप होगा। 2019 में अपना चौथा विश्व कप खेलने जा रहे 37 साल के महेन्द्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी विश्व कप होना तय है। इस विश्व कप के बाद धोनी 2023 के विश्व कप में नजर नहीं आएंगे।

फाफ डू प्लेसीस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस इस टीम की रिढ़ हैं। फाफ डू प्लेसीस दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले 7 साल से ही खेल रहे हैं। लेकिन फाफ डू प्लेसीस के लिए 2023 में खेला जाने वाले अगले विश्व कप तक अपने आपको फिट रखना मुश्किल होगा।

ऐसे में इंग्लैंड में होने वाला 2019 का विश्व कप फाफ डू प्लेसीस का आखिरी विश्व कप हो सकता है। फाफ इस विश्व कप में एक कप्तान के तौर पर उतरने जा रहे हैं।

ओएन मोर्गन

इंग्लैंड के कप्तान ओएन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त सुधार किया है। इंग्लैंड की टीम मोर्गन की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और वो 2019 में होने वाले विश्व कप की दावेदार भी है, लेकिन साथ ही ओएन मोर्गन के लिए  ये अंतिम विश्व कप हो सकता है।

ओएन मोर्गन इंग्लैंड के लिए साल 2006 में आयरलैंड के लिए अपना डेब्यू किया था लेकिन साल 2010 में वो इंग्लैंड का हिस्सा बन गए तब से वो इस टीम के लिए लगातार खेल रहे हैं। 32 साल के होने वाले ओएन मोर्गन का 2023 का विश्व कप खेलना आसान नहीं होगा।

Morgan said England made less than 20 to 30 runs

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। क्रिस गेल साल 2003 से अपनी टीम के लिए विश्व कप खेल रहे हैं।

क्रिस गेल ने अब तक 4 विश्व कप खेल लिए हैं और वो 2019 में भी वेस्टइंडीज के लिए खेल सकते हैं। लेकिन कुछ ही महीनों में 39 साल के होने वाले क्रिस गेल के लिए 2023 का विश्व कप खेलना मुश्किल होगा। गेल के लिए ये पांचवा विश्व कप होगा।

डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पिछले करीब दो सालों से बहुत कम ही टीम में देखे गए हैं। डेल स्टेन पिछले कुछ समय से लगातार चोट से जूझ रहे हैं।  हाल ही में 35 साल के हुए डेल स्टेन ने करीब 6 महीनों बाद एक बार फिर से वापसी की है।

डेल स्टेन फिट रहे तो विश्व कप 2019 में जरूर खेलते नजर आएंगे लेकिन स्टेन के लिए विश्व कप शायद आखिरी टूर्नामेंट भी हो सकता है। स्टेन का विश्व कप 2023 खेलना तो बहुत बड़ी बात है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019 होगा इन पांच दिग्गज खिलाड़ियों का आखिरी विश्व कप, एक भारतीय भी है शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.