स्पोर्ट्स डेस्क:तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच इंग्लैंड से मिली करारी हार मिलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी हार के लिए बहुत बड़ा बयान दिया है। विराट ने कहा की वर्तमान में हमारी टीम एकदम संतुलित नहीं है। हमारे टीम के सभी पक्ष कमजोर नजर आ रहे हैं। अपनी इस हार के बाद विराट ने कहा की हमारी टीम अभी 2019 में इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए अभी तैयार नहीं है। हमारी टीम के कुछ पक्ष बहुत कमजोर नजर आ रहे हैं। हम आने वाले समय इन कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। इस सीरीज में मिली हार हमें और ज्यादा मेहनत करने का सबक सिखाया है। इस हार से हमने बहुत कुछ बदलने और नया करने की जरूरत है।
हमारा बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजी पक्ष इस समय सही नहीं है।अगर हमे विश्व कप जीतना है तो हमे इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। विराट ने कहा की विश्व कप शुरू होंने में अभी एक साल का समय बाकी है,बीच में हमे हमारे प्रदर्शन में बहुत ज्यादा सुधार करना होगा। विराट ने अपनी हार का स्वीकार करते हुए कहा की हमारी टीम में इस समय कुछ कमजोरियां हैं और उन कमजोरियों को दूर करके टीम का सही संतुलन तैयारी करेंगे। इस सीरीज में इंग्लैंड टीम के हर पक्ष ने शानदार प्रदर्शन करके इस सीरीज को जीता है।
इस समय इंग्लैंड विश्व रैकिंग में पहले स्थान पर है। जो भी टीम मैच में अपना अच्छा प्रर्दशन करती है वह टीम हमेशा जीतती है। भारतीय टीम एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। कल इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन भी कर दिया गया है। भारत ने टी20 सीरीज जीती तो इंग्लैंड ने वनडे सीरीज जीतकर दो सीरीज तो एक से एक बराबर कर दी है। दोनों टीम की परीक्षा टेस्ट सीरीज में एक अगस्त से शुरू हो जा रही है।
Herald