Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 मैच में इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका, जाने कौन होगा बाहर !

इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है. पहले मैच में जहां भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड टीम ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में जीत हासिल की और सीरीज 1-1 से बराबर करली. अब तीसरा और सीरीज का अंतिम मैच कल यानि रविवार को खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस मैच को जीत कर दौरे की पहली सीरीज जीत कर दौरे की शुरुआत को अच्छा बनाना चाहेगी. वहीं इस मैच में भारत की ओर से एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

इस खिलाड़ी को दिया जा सकता मौका 

इंग्लैंड की पिचें भारत के मुकाबले तेज होती हैं. इसलिए वहां तेज गेंदबाजों का अधिक बोलबाला रहता है. ऐसे में भारत अगले मैच में सिर्फ एक स्पिनर गेंदबाज के साथ उतर सकता है. जबकि दूसरे स्पिनर गेंदबाज की जगह किसी तेज गेंदबाज को जगह दी जा सकती है. ऐसे में आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले दीपक चाहर को यज़ुवेंद्र चहल की जगह टीम में मौका दिया जा सकता है.

यज़ुवेंद्र चहल पिछले दो मैचों में अभी तक ज्यादा कारगर साबित नही हुए हैं. वह दोनों मैचों में सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं. इसलिए चहल को बाहर करते हुए दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है. वह गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. जो वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए साबित कर चुके हैं. वहीं इंग्लैंड की तेज पिचों पर चाहर अपनी तेज गेंदबाजी का जादू का चला सकते हैं.

इसी वर्ष आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले चाहर ने 12 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 7.28 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट निकाले थे.

बता दें दूसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए थे. जिसके जवाब में उतरी इंग्लैंड टीम ने अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

The post तीसरे टी-20 मैच में इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका, जाने कौन होगा बाहर ! appeared first on SportzWiki Hindi.