Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

त्रिकोणीय टी-20 शृंखला: ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर बड़ी जीत

हरारे। तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक (आठ रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय टी-20 शृंखला में सोमवार को पाकिस्तान को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

मैन ऑफ द मैच स्टैनलेक की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सके और पूरी टीम 19.5 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 10.5 ओवर में एक विकेट पर 117 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। कंगारू टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 33 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने ट्रेविस हेड (20) के साथ 82 रन की नाबाद साझेदारी की। डि आर्शी शार्ट ने 15 रन का योगदान दिया।

इससे पहले कंगारू टीम के तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक ने शुरू में कहर बरपाया और चार ओवर में केवल आठ रन देकर चार विकेट हासिल किए। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कंगारू टीम की ओर से एंड्रयू टाई ने भी 38 रन खर्च कर तीन विकेट झटके।

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से: इन खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें

पाक टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 19.5 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से शादाब खान (29), आसिफ अली (22) और फाहीम अशरफ (21) ही कुछ उपयोगी पारियां सकेथे।

इससे पहले पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज फख्र जमान (61) और आसिफ अली की (नाबाद 41) की तूफानी पारी की बदौलत त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में मेजबान जिम्बाब्वे को 74 रन से शिकस्त देकर शानदार शुरुआत की थी।

पेनल्टी शूटआउट में चूक भारत को पड़ी भारी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती चैम्पियंस ट्रॉफी

पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने चार विकेट पर 182 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई थी।