अब तक के क्रिकेट में कई दो सगे भाइयों को अपने देश के लिए एक साथ खेलते हुए देखा चुका है. ये वास्तव में एक दिलचस्प बात है कि जिस भाई के साथ खेलते हुए क्रिकेट सीखा उसी के साथ देश के लिए भी खेलना का मौका मिले तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है. वहीं भारतीय टीम में इरफ़ान पठान और यूसुफ पठान के बाद एक और भाइयों की जोड़ी देखने को मिलने वाली है.
वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत के चोटिल होने के बाद कृणाल पांड्या को टीम में शामिल किया गया है. जबकि उनके भाई हार्दिक पांड्या पहले से ही टीम में बने हुए हैं. पहले टी-20 मैच में कृणाल को मौका नही मिला. लेकिन आगे आने वाले मैचों में दोनों भाई एक साथ फील्ड पर दिखाई दे सकते हैं.
फ़िलहाल चलिए हम आपको आठ भाइयों की जोड़ी के बारे में बताते हैं जो अपने देश के लिए टी-20 में एक साथ खेल चुके हैं.
8. निल ओ ब्रायन और केविन ओब्रायन (आयरलैंड)

ये दोनों ही भाई आयरलैंड के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हैं. दोनों ने 2006 में आयरलैंड की टीम से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. बड़े भाई निल आयरलैंड के लिए 100 वनडे और 30 टी-20 मैच खेल चुके हैं. जबकि छोटे भाई केविन ने 124 वनडे और 64 टी-20 मैच आयरलैंड के लिए खेले हैं.
7. इरफ़ान पठान और यूसुफ पठान (भारत)

यूसुफ पठान और इरफ़ान पठान दोनों पहली बार भारत के लिए एक साथ 2007 में वर्ल्ड टी-20 में खेलते हुए नज़र आए थे. उस समय इरफ़ान भारत के एक शानदार गेंदबाज ऑल राउंडर थे, जबकि फाइनल मुकाबले में सहवाग की अनुपस्थिति के कारण बड़े भाई यूसुफ को अपना पहला मैच खेलना का मौका मिला था. जब दोनों भाई पहली बार भारत के लिए एक साथ खेलते हुए नज़र आए थे.
6. शॉन मार्श और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)

ये दोनों भाई ऑस्ट्रेलिया की फेमस मार्श फैमली से आते हैं. इनके पिता जियोफ मार्श एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज थे. शॉन मार्श बड़े हैं और वह पहली बार आईपीएल के शुरुआती वर्ष 2008 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते लाइमलाइट में आए थे. जबकि इसके बाद उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा. वहीं मिचेल मार्श ने अंडर-29 में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी थी. ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में खेलते हुए नज़र आ चुके हैं.
5. ड्वेन ब्रावो और डरेन ब्रावो (वेस्टइंडीज)

ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के दुनिया के लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं. बड़े भाई ड्वेन के साथ डरेन टी-20 में वेस्टइंडीज की ओर से 2012 में पहली बार खेलते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम और बोर्ड के बीच बढ़े मतभेद के कारण ये दोनों भाई ज्यादा एक साथ नही दिखाई दिए.
4. मोर्नी मोर्कल और एल्बी मोर्कल (साउथ अफ्रीका)

मोर्नी और एल्बी दोनों साउथ अफ्रीका के शानदार खिलाड़ी रहे हैं. एल्बी जबरदस्त ऑल राउंडर खिलाड़ी रहे हैं. जबकि लंबे कद के मोर्नी मोर्कल ने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से अपना नाम बनाया. ये दोनों भाई 2007 वर्ल्ड टी-20 में खेलते हुए दिखाई दिए जबकि इसके बाद 2009 और 2010 में साथ खेल चुके हैं.
3. डेविड हसी और माइक हसी (ऑस्ट्रेलिया)

डेविड और माइक दोनों सीमित ओवरों के शानदार बल्लेबाज रहे. माइक हसी का नाम निक नाम मिस्टर क्रिकेट दिया गया. उनका नाम दुनिया के सबसे शानदार फिनिशरों में शामिल है. वह अपने भाई डेविड हसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी कर चुके हैं.
2. कामरान अकमल और उमर अकमल (ऑस्ट्रेलिया)

कुछ साल पहले कामरान और उमर अकमल दोनों पाकिस्तान टीम में मौजूद थे. दोनों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी की वजह से टीम में जगह बनायी थी. बड़े भाई कामरान ने 2012 में अपना डेब्यू किया था. जबकि उमर अकमल ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दमपर 2009 में ही टीम में जगह बना ली थी. ये दोनों खिलाड़ी भी पाकिस्तान की ओर से टी-20 क्रिकेट में साथ खेलते हुए दिखाई दिए हैं.
1. ब्रेंडन मैकुलम और नाथन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड)

ब्रेंडन मैकुलम न्यूज़ीलैंड के एक महान खिलाड़ी रहे हैं. ब्रेंडन ने अपना डेब्यू 2002 में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर किया था. इसके बाद उन्होंने न्यूज़ीलैंड की टीम की ओर से खेलते हुए सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया. जबकि नाथन ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनायी. नाथन ने अपना डेब्यू 2007 में किया था. इसके बाद दोनों भाइयों की जोड़ी ने न्यूज़ीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया.
The post आठ ऐसे सगे भाइयों की जोड़ी जो अपने देश के लिए टी-20 में खेल चुके appeared first on SportzWiki Hindi.