Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में जीत के बाद भी कप्तान विराट कोहली इन तीन खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के दौरे की शुरूआत एक बेहतरीन अंदाज में की है। मंगलवार को मैनचेस्टर में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को आसानी से 8 विकेट से रौंद डाला। इस मैच में भारतीय टीम ने पूरी तरह से इंग्लैंड पर डोमिनेट किया और तीनों ही विभागों में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

विराट कोहली इन तीन खिलाड़ियों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता!

इंग्लैंड के मुश्किल दौरे की शुरूआत तो विराट कोहली की सेना ने अपने ही अंदाज में की है। इसके बाद अब हर किसी की नजरें शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच पर जा टिकी हैं। इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम सीरीज सील करना चाहेगी। इसके लिए विराट कोहली बदलाव भी कर सकते हैं। कोहली दूसरे टी-20 मैच में विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ कर इन तीन खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता….

भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत भुवनेश्वर कुमार हैं। लेकिन भुवी के लिए यूके के दौरे की शुरूआत कुछ खास नहीं रही है। भुवनेश्वर कुमार आयरलैंड के खिलाफ भी कुछ कमाल नहीं कर सके और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भुवी अपने 4 ओवरो में 45 रन लुटाए। जिसके बाद विराट कोहली भुवी को अगले टी-20 मैच में आराम देकर सिद्धार्थ कौल को मौका दे सकते हैं।

उमेश यादव

भारतीय टीम के स्पीड स्टार उमेश यादव ने लंबे समय के बाद भारतीय टी-20 टीम में वापसी की है। उमेश ने आयरलैंड के खिलाफ मिले एक मैच के मौके को भुनाया और 2 विकेट हासिल किए तो वहीं उमेश ने इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के बाद भी विराट कोहली जसप्रीत बुमराह की चोट को देखते हुए उमेश के साथ वनडे सीरीज के लिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और उन्हें दूसरे टी-20 मैच से आराम देकर युवा दीपक चाहर को मौका दे सकते हैं।

सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट टीम का मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना को आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेलने को मिला। आयरलैंड के खिलाफ रैना ने दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था तो इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन विराट कोहली इस सीरीज में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक को मौका देना चाहती है। ऐसे में कार्तिक को मौका देने के लिए रैना को दूसरे टी-20 मैच से बाहर किया जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post पहले टी-20 में जीत के बाद भी कप्तान विराट कोहली इन तीन खिलाड़ियों को दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.