Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में टी-20 का प्रदर्शन दोहराने उतरेगी भारतीय टीम

लीड्स। भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले निर्णायक तीसरे और अंतिम वनडे में टी-20 का प्रदर्शन का प्रदर्शन दोहरे उतरेगी। मेजबान टीम के खिलाफ हाल में ही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने अन्तिम मैच जीतकर शृंखला अपने नाम की थी।

आखिर इंग्लैंड के कमेंटेटर ने चहल को क्यों कह दिया कुत्ता?

अब भारतीय टीम के पास एक बार फिर से यही प्रदर्शन दोहराने का मौका होगा। वनडे सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है और आज जीत हासिल करने वाली टीम का सीरीज पर कब्जा होगा।नाटिघंम में पहले वनडे में आठ विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया को 86 रन की हार झेलनी पड़ी थी।

स्वदेश पहुंची फीफा विश्व कप की उपविजेता टीम, इस तरह स्वागत को उमड़ पड़ा देश

अगर भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही तो वह लगातार दसवीं वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगी। इससे पहले टीम इंडिया लगातार नौ सीरीज जीत चुकी है। टीम इंडिया का एकदिवसीय सीरीज में जीत का अभियान जून 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हुआ था। इस दौरान उसने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीती थी।

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल हुआ ये तूफानी बल्लेबाज

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से, इंग्लैंड को 2-1 से, वेस्टइंडीज को 3-1 से, श्रीलंका को 5-0 से, विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से, न्यूजीलैंड को 2-1 से, श्रीलंका को 2-1 से और दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था।

भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के ऑल ओवर प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें भारतीय टीम का विरोधी टीम पर दबदबा रहा है।

दोनों टीमों के बीच अभी तक 98 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 53 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है जबकि उसे 40 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मैच टाई रहे और तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकाला है। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 1974 में खेल गया था।

भारत:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर,धोनी, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना, उमेश यादव, अक्षर पटेल।

इंग्लैंड:इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्स।