Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका!

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरूआत मंगलवार से हो रही है. भारतीय टीम अपने इस इंग्लैंड दौरे में सबसे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला जायेगा. भारतीय टीम इस पहले मैच को जीत सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल करना चाहेगी.

इस प्रकार है टी-20 सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यी टीम 

 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कृनाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, दीपक चाहर

दीपक चाहर को मिल सकता है डेब्यू करने का मौका 

आपकों बता दें, कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में दीपक चाहर को अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

दीपक चाहर को जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है. वह गेंद को बहुत अच्छी तरह से स्विंग कराते है. वह अपनी स्विंग के दम पर ही भारत की पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते है.

शानदार फॉर्म में है दीपक 

आपकों बता दें, कि दीपक चाहर वर्तमान में शानदार फॉर्म में है और वह अपनी इस शानदार फॉर्म के चलते ही भारत की पहले टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते है. दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में भी शानदार गेंदबाजी की थी और वह वर्तमान में इंडिया के लिए भी शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

दीपक चाहर ने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपने खेले 12 मैचों में 7.28 की शानदार इकॉनामी रेट से 10 विकेट हासिल किये थे.

वही इसके बाद इंडिया ए की टीम के लिए खेलते हुए दीपक चाहर ने अपने खेले 5 मैचों में 13 विकेट हासिल किये. उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की 16 सदस्यी टीम में जगह दी है और अब वह भारत की अंतिम एकादश में भी शामिल हो सकते है.

The post इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू करने का मौका! appeared first on SportzWiki Hindi.