भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है जिसकी शुरूआत मंगलवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ हो रही है। भारतीय टीम के लिए टी-20 सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है। भारतीय टीम की नजरें इस टी-20 सीरीज से टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स पर लगी रहेगी। भारतीय टीम अपनी रैंकिंग के साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी ये सीरीज अपनी रैंकिंग में सुधार का मौका देगी।

भारतीय टीम टी-20 रैंकिंग में 123 अंको के साथ दूसरे पायदान पर
भारतीय टीम इस समय आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 123 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने आयरलैंड को पहले मैच में जहां 76 रन से शिकस्त दी, तो दूसरे मैंच में 143 रनों के भारी अंतर से हराया। उस टी-20 सीरीज ने भारतीय टीम को रैंकिंग में पॉइंट्स में फायदा कराया।

पाकिस्तान मजबूती के साथ खड़ा है पहले स्थान पर
फिलहाल आईसीसी की टी-20 रैकिंग में पाकिस्तान की टीम पहले पायदान पर मजबूती के साथ खड़ी हुई है। पाकिस्तान ने पिछले कुछ समय से खासकर टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। और पाकिस्तान की टीम को अपने इसी प्रदर्शन से जोरदार फायदा हुआ है। पाकिस्तान मौजूदा समय में 131 अंक लेकर रैंकिंग में पहले स्थान पर है और वो इसके साथ ही इन दिनों जिम्बाब्वे में त्रिकोणिय सीरीज खेल रहा है जहां पर और सुधार हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया भी भारतीय टीम को कर सकता है पीछे
भारतीय टीम के लिए अभी तो पाकिस्तान को रैंकिंग में पछाड़ना मुश्किल है लेकिन साथ ही नंबर दो की पॉजिशन को भी बरकरार रखना चुनौती होगा। इसलिए भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज रैंकिंग के नजरिए ये अमह रहने वाली है।
भारत के 123 अंक हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी 122 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है और भारत को कभी भी पीछे छोड़ सकती है। ऑस्ट्रेलिया भी जिम्बाब्वे में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणिय सीरीज का हिस्सा हैं ऐसे में कंगारू टीम के पास भी मौका है।

भारत की टी-20 रैंकिंग में नंबर दो की पॉजिशन बचाना चुनौती
भारतीय टीम के लिए टी-20 रैंकिंग की डगर इसलिए भी मुश्किल हैं क्योंकि एक तरफ जहां इंग्लैंड के शुरूआती बल्लेबाज अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं जिनको रोक पाना आसान नहीं होगा तो वहीं भारतीय टीम के टी-20 के दो सबसे शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर भी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम कैसा खेलती है और रैंकिंग को बचाती है ये देखना दिलचस्प रहेगा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अगर इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हार गया भारत तो आईसीसी रैंकिंग में होगा बड़ा नुकसान, इस स्थान पर होगी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.