खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मंगलवार को टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व कीर्तिमान बना दिया है। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में यह एक कप्तान के रूप में भी सबसे बड़ी पारी है।
विंबलडन में फेडरर ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दौर में बाहर हुई यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस
जिम्बाब्वे के खिलाफ आरोन फिंच ने 76 गेंदों पर ही 172 रन की तूफानी पारी खेल अपनी ही टीम के ग्लेन मैक्सवेल के एक पारी में सबसे ज्यादा रनबनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 6 सितंबर, 2016 को श्रीलंका के खिलाफ पालेकेल में नाबाद 145 की सबसे बड़ी पारी खेली थी।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ये विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
आरोन फिंच की 16 चौकों और 10 छक्कों की आतिशी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारत 20 ओवरों दो विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
उन्होंने पहले विकेट के लिए आर्सी डी शॉर्ट (46) के साथ 19.2 ओवरों में 223 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी की। यह किसी भी विकेट के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 17 जनवरी, 2016 को न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की थी।
राजस्थान के इन दो गेंदबाजों के दम पर भारत-ए ने जीती त्रिकोणीय सीरीज
टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की बात की जाए तो इस सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस हैं। जिन्होंने 9 जुलाई, 2017 को भारत के खिलाफ नाबाद 125 रन बनाए थे।
क्या आज दर्ज हो जाएगी राजस्थान के दीपक चाहर के नाम ये उपलब्धि?
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भी 31 जनवरी, 2016 को भारत के खिलाफ नाबाद 124 रन की पारी खेली थी। इससे पहले 21 सितंबर, 2012 को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने पालेकेल में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की शतकीय पारी खेली थी।इस टूर्नामेंट के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।