भारतीय टीम के लिए कल शनिवार को उस समय एक बहुत बुरी खबर आई थी. जब भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर वशिंगटन सुंदर को अपनी चोट के चलते बाहर होना पड़ा था.
सुंदर वनडे और टी-20 दोनों से बाहर, तो बुमराह टी-20 से बाहर

आपकों बता दें, कि वशिंगटन सुंदर जहां इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज दोनों से बाहर हो गये है. वही भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 3 जुलाई से शुरू हो तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हुए है.
जसप्रीत बुमराह 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज तक अगर फिट हो जाते है, तो वह जरुर भारतीय वनडे टीम में खेलते हुए नजर आयेंगे.
चाहर और कृनाल को मिली है टी-20 टीम में जगह

आपकों बता दें, कि जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया है. वही वशिंगटन सुंदर की जगह टी-20 क्रिकेट में चयनकर्ताओं ने कृनाल पंड्या को मौका दिया है.
सुंदर की जगह वनडे टीम में खेलेंगे अक्षर पटेल

आपकों यह भी बता दें, कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी जगह मिली है. अक्षर पटेल को चोटिल वशिंगटन सुंदर की जगह वनडे क्रिकेट में मौका दिया है.
चयनकर्ताओं ने टी-20 क्रिकेट में वशिंगटन सुंदर की जगह जहां कृनाल पंड्या को टीम में शामिल किया है. वही वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल को टीम में जगह दी है.
ऐसा रहा है अक्षर पटेल का अबतक का करियर
आपकों बता दें, कि अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए 38 वनडे मैच और 11 टी-20 मैच खेल चुके है. अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के लिए 38 वनडे मैचों में जहां 4.43 की इकॉनामी रेट से 45 विकेट लिए हुए है. वही अक्षर पटेल ने अपने खेले 11 टी-20 मैचों में 6.79 की शानदार इकॉनामी रेट से 9 विकेट लिए हुए है.
The post कृणाल पंड्या और दीपक चाहर के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को भी चयनकर्ताओ ने टी-20 सीरीज के लिया दिया भारतीय टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.