कार्डिफ। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर आज ही कब्जा करना चाहेगी।
दिविज शरण और आर्तेम सिताक ने विम्बलडन में किया विजयी आगाज
अगर टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करने में सफल रही तो वह उसकी लगातार छठी टी-20 शृंखला जीत होगी। भारतीय टीम का टी-20 क्रिकेट में विजयी क्रम की शुरुआत नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू शृंखला में मिली जीत के साथ हुई थी। इसके बार भारतीय टीम ने एक भी द्विपक्षीय टी-20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला नहीं गंवाई है।
पृथ्वी शॉ के शतक से भारतीय टीम ने की शानदार वापसी
पहले मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी थी। इस मैच के लिए विराट कोहली ने अपनी टीम में कई परिवर्तन किए। इस परिवर्तनों का टीम को फायदा भी हुआ था।
विम्बलडन: विश्व नम्बर वन राफेल नडाल और जोकोविक तीसरे दौर में
केलए राहुल को तीसरे नंबर पर पिछले मैच में उतारना भी उनका एक सफल प्रयोग कहा जा सकता है। राहुल ने इन नंबर पर 54 गेंदों में अपनी नाबाद 101 रन की पारी खेल अपनी उपयोगिता साबित की।
दूसरे मैच में सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा पर विशेष नजर रहेंगी। वहीं मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाजी की ताकत सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं। गेंदबाजी में एक बार फिर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप पर निगाहें रहेंगी।
यह मैच इंग्लैंड के लिए करो या मरो का होगा। अगर इस मैच में उसे कुछ कमाल करना है तो भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को काबू में करना होगा, जिन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे। इस मैच इंग्लैंड की ओर से केवल जोस बटलर ही 69 रन की पारी खेल सके थे।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, कृणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।
इंग्लैंड:इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जैक बाल, जोस बटलर, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जासन राय, डेविड विली, डेविड मालान।