यह बात तो शायद आप भी जानते ही है कि क्रिकेट में गेंद और ज्यादातर बल्ले कुकाबुरा कंपनी ही बनाती है और आज दुनियाभर में काफी जानी मानी कंपनी बन चुकी है। जी हाँ, अब इन्होंने एक बार फिर से एक नई और विशेष गेंद को लांच किया है। जी हाँ कुकाबुरा ने अब “टर्फ20” नाम से एक नई गेंद लाने का विचार किया है जो आगामी सालों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में प्रयोग की जा सकती है।

इसी बीच आपको बता दें कि हालिया समय में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और टी20 प्रारूप में कूकाबुरा गेंद का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस प्रकार कूकाबुरा कंपनी ने इस बार एक और नई गेंद का डिजाइन तैयार किया है।
बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के लिए होगी मददगार
साथ ही यह नई डिजाइन वाली गेंद मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए बहुत मददगार रहेगी, क्योंकि यह ज्यादा समय तक कठोर रहेगी इस कारण बल्लेबाजों के लिए बेहद ख़ास रहने वाली है। साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार यह गेंद तेज गेंदबाजों के लिए भी बहुत मददगार रहने वाली है।
इन सबके अलावा आपको यह भी बता दें कि कूकाबुरा कंपनी ने इस गेंद पर लगभग हर तरह से टेस्ट किये है और उसके बाद अब यह नॉर्थन स्ट्राइक टूर्नामेंट में प्रयोग की जा रही है और जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या बोले कंपनी प्रवक्ता
इसी बीच कूकाबुरा कंपनी के मुख्य प्रवक्ता शेनन गिल ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि, आज वर्तमान समय में टी-20 क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है इस कारण टेस्ट की बजाय कूकाबुरा ने सोचा कि टेस्ट की जगह टी-20 के लिए कुछ अलग गेंद का प्रयोग किया जाए। इस कारण एक नई गेंद का डिजाइन किया गया है।
कंपनी के प्रवक्ता गिल ने यह भी कहा कि आज वर्तमान समय में टेस्ट क्रिकेट की गेंद को 80 ओवरों तक खराब होने से बचने के लिए तैयार किया जाता है। जबकि टी20 क्रिकेट इनसे बहुत अलग है, इसमे गेंद महज 20 ओवरों के लिए चाहिए होती है, जिसमें बल्लेबाजों को ऐसी गेंद चाहिए जिस पर बड़े शॉट लगाए जाए। इस प्रकार आगामी आने वाले समय में हमें टी-20 क्रिकेट में नई गेंद देखने को मिलने वाली है।
The post टी-20 क्रिकेट खेलने के लिए अब विशेष गेंद का किया गया निर्माण appeared first on SportzWiki Hindi.