स्पोर्ट्स डेस्क। जल्द ही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच खेलने जा रही है। बताया गया है की भारतीय टीम से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को दो बहुत बड़े झटके लग गए हैं। भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए है। बताया जा रहा है की भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी 20 शृंखला से बाहर हो गए है।
बताया गया है की आयरलैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में जसप्रीम बुमराह का फील्डिंग करते समय बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। जसप्रीत बुमराह का इस टूर्नामेंट से बाहर होना भारतीय टीम के लिए झटके की तरह है, क्योंकि वह आखिर के ओवरों के विशेषज्ञ है। लेकिन साथ ही बताया जा रहा है की भारतीय तेज गेंदबाज के 12 जुलाई से शुरू हो रहे तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है। साथ ही सुंदर मलाहाइड में भारत के पहले अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय चोटिल हो गए थे। इस कारण वाशिंगटन सुंदर भी टखने की चोट के कारण टी-20 शृंखला से बाहर हो गए है।
साथ ही भारतीय टीम अभी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर इस लम्बे दौरे की शानदार शुरुआत की है। आयरलैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज यजुवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने शृंखला के दो मैचों में 13 विकेट निकाले हैं। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 143 हराकर अपने टी-20 करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इनके साथ ही टी-20 मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने तो दूसरे मैच में केएल राहुल और सुरेश रैना ने शानदार अर्धशकीय पारियां खेली।
Herald