इंडिया ए की टीम इनदिनों इंग्लैंड में है. जहां इंडिया ए की टीम वेस्टइंडीज की ए टीम और इंग्लैंड की ए टीम के साथ एक वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है.
इंडिया ए की टीम ने इस ट्राई सीरीज में फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है और अब इंडिया ए की टीम का फाइनल मुकाबला 2 जुलाई सोमवार को इंग्लैंड ए की टीम से होना है.
आपकों बता दें, कि इंडिया ए की टीम ने अबतक वनडे ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने 6 मुकाबलों में से 5 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. इंडिया ए की टीम जिस फॉर्म में चल रही है उसे देखते हुए वह फाइनल की प्रबल दावेदार है.
इंडिया ए अब खेलेगी चार दिन के मैच

आपकों यह भी बता दें, कि इस ट्राई सीरीज के बाद इंडिया ए की टीम वेस्टइंडीज ए की टीम और इंग्लैंड ए की टीम के साथ चार दिन के मैच खेलेगी. इंडिया ए की टीम पहले वेस्टइंडीज ए की टीम से दो मैच चार दिन के खेलेगी. वही उसके बाद इंग्लैंड ए की टीम से चार दिन का एक मैच खेलेगी.
इस डेट को खेलेगी इंडिया ए अपने मैच
इंडिया ए की टीम को अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम से 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच खेलना है. वही उसके बाद इंडिया ए की टीम को अपना दूसरा मैच वेस्टइंडीज ए की टीम के साथ 10 जुलाई से 13 जुलाई के बीच खेलना है. इंडिया ए की टीम इंग्लैंड ए की टीम के साथ अपना एकमात्र पहला चार दिन का मैच 16 जुलाई से 19 जुलाई के बीच खेलेगी.
चार दिवसीय मैचों के लिये इंडिया ए की टीम :

करुण नायर (कप्तान), आर समर्थ , मयंक अग्रवाल , अभिमन्यु ईश्वरन , पृथ्वी शॉ , हनुमा विहारी , अंकित बावने , विजय शंकर , केएस भरत (विकेटकीपर), जयंत यादव , शाहबाज नदीम , अंकित राजपूत , मोहम्मद सिराज , नवदीप सैनी , रजनीश गुरबानी , ऋषभ पंत।
The post ऋषभ पन्त पर चयनकर्ता हुए मेहरबान, वनडे और टी-20 के बाद इस लम्बे फ़ॉर्मेट में भी दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.