Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 रन और बनाते ही विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे फखर जमान

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 वनडे मैचों की श्रृंखला का चौथा मैच कल बुलावयो में खेला गया था, जिसमें पाक टीम ने मेजबान को बुरी तरह से हराया था। इस मैच में ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की तरफ से पहला और ओवरऑल आठवां दोहरा शतक बना दिया। इसके साथ ही ये एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते है।

अपने 17वें वनडे मैच में शानदार दोहरे शतक के साथ ही अब फखर जमान के 980 रन हो गए हैं और वह एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से बहुत नजदीक ही है। इन्हें यह कारनामा करने के लिए अभी 20 और रनों की दरकार है। रविवार 22 जुलाई को खेले जाने वाले मैच में ये अगर बोर्ड पर कम से कम 20 रनों का योगदान कर देते है, तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स को इस मामले में पछाड़ देंगे।

पूर्व दिग्गज ने यह कारनामा अपने नाम 21 पारियों में किया था और अब तक पहले नंबर पर बने हुए है। साथ ही ये भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ ही देंगे। कोहली ने अपने पहले 1000 रन 24 पारियों में पूरे किये थे, लेकिन जमान ने अब तक महज 17 ही मैच खेले है और कोहली और रिचर्ड्स से कई गुना आगे है।

इसी बीच अगर हम कल के मैच के बारे में बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 399 रन बनाये थे। इसमें फखर जमान ने नाबाद 210 रनों की पारी खेली, तो उनके साथी बल्लेबाज इमाम उल हक ने 113 और आसिफ अली ने 50 रन बनाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने काफी खराब बल्लेबाजी की और पूरी टीम 43वें ओवर में ही महज 155 रन बनाकर ही आउट हो गयी। कल इनकी टीम की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और मुकाबला 244 रन से हार गए।

The post 20 रन और बनाते ही विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे फखर जमान appeared first on SportzWiki Hindi.